मेहरा समाज समिति ने सिविल अस्पताल आमला के प्रभारी बीएमओ डॉ.अशोक नरवरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये।
Read Time:3 Minute, 50 Second
मेहरा समाज समिति ने सिविल अस्पताल आमला के प्रभारी बीएमओ डॉ.अशोक नरवरे पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाये।
बैतूल। सिविल अस्पताल आमला के प्रभारी बीएमओ पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए मध्य प्रदेश मेहरा समाज समिति ने कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। मेहरा समाज ने प्रभारी बीएमओ डॉ.अशोक नरवरे द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की जांच कर उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित किए जाने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर मेहरा समाज समिति ने आंदोलन किए जाने की बात कही है। ज्ञापन के माध्यम से मध्य प्रदेश मेहरा समाज संगठन के प्रवक्ता छन्नू बेले ने बताया कि प्रभारी बीएमओ डॉ.नरवरे ओपीडी में नहीं बैठते है। ओपीडी के समय घर चले जाते है। इनकी मानसिकता मरीजों की सेवा करना नहीं, बल्की हिटलरशाही बनकर काम करने की सोच है। इनके द्वारा कई फर्जी डॉक्टरों की उपस्थिति बताकर राशि आहरण कर ली गई है। प्रभारी बीएमओ द्वारा लगातार अस्पताल के डॉक्टरों को प्रताड़ित करने का कार्य किया जा रहा है। उनके द्वारा फर्जी बिल लगाकर लाखो रूपये का भ्रष्टाचार किया जा रहा है। प्रभारी बीएमओ की लापरवाही के कारण अस्पताल में लम्बे समय से आईसीओ की सुविधा नहीं है। ईसीजी मशीन और शॉक मशीन शुरू नहीं कि गई है। डॉ.अशोक नरवरे द्वारा द्वेष पूर्ण भावना से डॉ.मुकेश वागद्रे को मुलताई में पदस्थ किए जाने का आदेश जारी किया गया था। लेकिन मेरा समाज के विरोध के बाद उक्त आदेश को निरस्त किया गया।
सिविल अस्पताल आमला में महिला डॉक्टरों की कमी
श्री बेले ने बताया कि सिविल अस्पताल आमला में महिला डॉक्टरों की कमी है। अस्पताल में अभी तक कोई भी महिला डॉ. की नियुक्ति नहीं हो पाई, जबकि कई बार ज्ञापन के माध्यम से महिला डॉक्टर की मांग शहर के विभिन्न संगठनों द्वारा की गई। इसके अलावा उपचार में आने वाले उपकरण शाक मशीन एक्स-रे टेक्नीशियन के ना होने के कारण मरीज को उपचार में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सिविल अस्पताल में जितनी भी सुविधा मिलती है, उन्हें शीघ्र ही चालू कर मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिलाया जाए।
सिविल अस्पताल के साइकिल स्टैंड ठेके को निरस्त करें
मेहरा समाज समिति ने मांग की है कि सिविल अस्पताल आमला में साइकिल स्टैंड का ठेका निरस्त किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में सेन समाज संगठन ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सुरे, भारतीय किसान संघ के सुखदेव नारे, व्यापारी संघ आमला विकास समिति, जन कल्याण समिति, मेहरा समाज संगठन, महिला उत्थान समिति, ढोलेवार कुंबी समाज संगठन सहित अनेक संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे।
More Stories
आमला मे सुजाता महिला मंडल द्वारा नारी पैड बैंक मुख्यालय की स्थापना की गई
आमला मे सुजाता महिला मंडल द्वारा नारी पैड बैंक मुख्यालय की स्थापना की गई. आमला - आमला मे सुजाता महिला...
*जनपद चौक पर कांग्रेस का प्रदर्शन, तीन मंत्रियों के खिलाफ पुतला दहन*
*जनपद चौक पर कांग्रेस का प्रदर्शन, तीन मंत्रियों के खिलाफ पुतला दहन* आमला। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर आज जनपद...
प्रताप बिसंदरे अफ्रीका के सर्वोच्च चोटी माउंट “किलिमंजारो” पर फहरायेंगे तिरंगा
कलीराम पाटिल आमला /बैतूल। नगर आमला के होनहार और प्रसिद्ध पर्वतारोही प्रताप बिसन्दरे अफ्रीका के सबसे ऊंचे पर्वत माउंट किलिमंजारो...
*प्रताप बिसंदरे अफ्रीका के सर्वोच्च चोटी माउंट “किलिमंजारो” पर फहरायेंगे तिरंगा*
प्रताप बिसंदरे अफ्रीका के सर्वोच्च चोटी माउंट "किलिमंजारो" पर फहरायेंगे तिरंगा आमला /बैतूल। नगर आमला के होनहार और प्रसिद्ध पर्वतारोही...
आमला पीपीपी मोड पर मेडिकल कालेज खोलने का कांग्रेस का विरोध
आमला पीपीपी मोड पर मेडिकल कालेज खोलने का कांग्रेस का विरोध आमला - बैतूल में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज...
आमला ब्लाक कांग्रेस का कैंडल मार्च मासुम बच्चों को श्रद्धांजलि
आमला ब्लाक कांग्रेस का कैंडल मार्च मासुम बच्चों को श्रद्धांजलि आमला - छिंदवाड़ा एवं बैतूल जिले में जहरीली सिरप से...
