*जनपद चौक पर कांग्रेस का प्रदर्शन, तीन मंत्रियों के खिलाफ पुतला दहन*

Spread the love
Read Time:2 Minute, 37 Second

*जनपद चौक पर कांग्रेस का प्रदर्शन, तीन मंत्रियों के खिलाफ पुतला दहन*

आमला। प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर आज जनपद चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए प्रदेश सरकार के तीन मंत्रियों के खिलाफ पुतला दहन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि मनोज मालवे एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजेंद्र भावसार ने किया।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कप सिरप से हुई मौतों के मामले में मंत्री राजेंद्र शुक्ला को जिम्मेदार ठहराया। वहीं सेना और महिलाओं पर कथित अभद्र टिप्पणी को लेकर मंत्री विजय शाह के खिलाफ नाराजगी जताई गई। इसके अलावा इंदौर में दूषित जल से हुई मौतों को लेकर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय पर भी गंभीर आरोप लगाए गए।कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। नेताओं ने कहा कि जब तक जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त कदम नहीं उठाए जाते, तब तक कांग्रेस का विरोध जारी रहेगा।इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष मनोज देशमुख जी, गणेश ढोमने जी,नीरज सोनी जी, मदन साहू जी युवक कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कोकाटे, नपा अध्यक्ष नितिन गाडरे, पार्षद पद्मनी भूमरकर, कॉग्रेस सेवा दल विधानसभा प्रभारी जितेंद्र शर्मा जी, युवक कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष यशवंत हुड़े, विजय पारधी,युवक कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष मनीष नागले, nsui ब्लॉक अध्यक्ष नवीन सोनेकर, निकी कावड़कर, नीरज कटारिया, रवींद्र घाणेकर, उमेश देशमुख, कन्हैया साहू, रोशन सोनपुरे सहित कांग्रेस, युवक कांग्रेस, सेवादल और एनएसयूआई के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।*

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post पूर्व सैनिक एवं उनके परिजनों के लिए सारनी मे ईसीएचएस(चिकित्सालय) कक्ष का उदघाटन.
Next post मुम्बई छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल मे 2 मार्च को वंचित बहुजन आघाडी का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ 2 मार्च, 2026 को विरोध प्रदर्शन! विरोध प्रर्दशन मे भाग लेने की अपील – अधिवक्ता बाला साहेब आम्बेडकर राष्ट्रीय अध्यक्ष वंचित बहुजन आघाडी