*नगर पालिका ने विभिन्न वार्डों से पकड़े 26 से ज्यादा लाल मुंह के बंदर*
*नगर पालिका ने विभिन्न वार्डों से पकड़े 26 से ज्यादा लाल मुंह के बंदर*
लाल मुंह के बंदरों को पकड़ने नपा ने जारी की अल्पकालीन निविदा, बंदरों को पकड़कर शहर से दूर जंगलों में सुरक्षित छोड़ा जा रहा है।_
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा शहर में बंदर पकड़कने का अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जा रहा है। पिछले तीन दिनों में नगर पालिका ने चार वार्डों में अभियान चलाकर 26 से ज्यादा लाल मुंह के बंदरों को पकड़ा है। इन्हें शहर से दूर जंगलों में सुरक्षित छोड़ा गया।
कलेक्टर बैतूल से मिले निर्देशानुसार नगर पालिका की टीम ने वन विभाग के साथ मिलकर लाल मुंह के बंदरों को पकड़ने का अभियान चलाया है। नगर पालिका की टीम ने 20 मार्च को वार्ड 9 मठारदेव कॉलोनी से 9 लाल मुंह के बंदर पकड़े। वहीं इसी दिन वार्ड 5 से 5 बंदरों को पकड़ा गया। शनिवार 22 मार्च को नगर पालिका की टीम ने वार्ड 29 पाथाखेड़ा से 9 बंदरों को पकड़कर जंगल में छोड़ा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने बताया कि बंदरों को एक्सपर्टस से पकड़वाने के लिए नपा ने अल्पकालीन निविदा जारी की है। एक्सपर्ट्स की टीम इन्हें पकड़कर शहर से बाहर 25 किमी दूर छोड़कर आएगी। टेंडर होते ही इस काम में तेजी आएगी। उन्होंने आम लोगों से आग्रह किया है कि वे बंदरों को किसी भी तरह की खाद्य सामग्री ना देवें। साथ ही अपने घरों के आस-पास खाद्य सामग्री ना फेंके। घरों से निकलने वाला कचरा भी वार्ड में पहुंचने वाले नगर पालिका के कचरा वाहन में ही डालें।
More Stories
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*...
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन*
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन* सारनी। भारत सरकार द्वारा जनगणना को लेकर अब तेजी से कार्यवाही शुरू हो गई...
दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध का होगा पालन*
*दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह...
जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई
*जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई* पाथाखेड़ा क्षेत्र का मुख्य नाला, कई...
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण*
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण* नगर पालिका में कार्यक्रम का आयोजन, नारी वंदन...
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा है – किरण तायडे
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत केवल एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा...
