पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शोभापुर कॉलोनी के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
Read Time:3 Minute, 6 Second
पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शोभापुर कॉलोनी के विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन
कक्षा 10वीं का 84.02 प्रतिशत एवं कक्षा 12वीं का 75.5 प्रतिशत रहा परीक्षा परिणाम
बैतूल। मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल की कक्षा 10वीं व 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2025 में पीएम श्री एकीकृत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शोभापुर कॉलोनी के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कक्षा 10वीं का बोर्ड परीक्षा परिणाम 84.02 प्रतिशत व कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 75.5 प्रतिशत रहा। प्राचार्य श्रीमती रजनी श्रीवास्तव ने बताया कि कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा में 95 परीक्षार्थियों में से 80 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए। जिसमें से 48 परीक्षार्थियों ने प्रथम श्रेणी में परीक्षा उत्तीर्ण की। अश्विनी कृष्ण कुमार मारवाड़ ने 88 प्रतिशत अंक अर्जित कर शाला में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कु.चेतना अनिल कैथवास ने 87.4 प्रतिशत अंक अर्जित किए। कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा में शामिल 94 परीक्षार्थियों में से 71 परीक्षार्थियों ने परीक्षा उत्तीर्ण की जिसमें से 30 परीक्षार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। कुल प्रतिशत 75.5 रहा। गणित संकाय में कुमारी ख्याति दीनू सूर्यवंशी ने 83 प्रतिशत अंक हासिल कर शाला में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जीव विज्ञान संकाय में हर्षित गजानंद सूर्यवंशी ने भी 83 प्रतशित अंक प्राप्त किये। वाणिज्य संकाय में रुखसार मोहम्मद मुस्तकीम ने 70.6 प्रतिशत व कला संकाय में कु. गोसिया निजामुद्दीन ने 78.8 प्रतिशत अंक हासिल कर शाला को गौरवान्वित किया। शाला की प्राचार्य श्रीमती रजनी श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों से कहा कि प्रतिदिन स्कूल में एकाग्रचित होकर परीक्षा की तैयारी करना बेहद जरूरी है, तब सफलता निश्चित रूप से हासिल होगी। शाला परिवार द्वारा बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण सभी विद्यार्थियों को बधाई दी गई।
More Stories
सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे हर्ष उल्लास से मनाई गई सभी सामाजिक राजनैतिक प्रमुख संगठन भाजपा आप कांग्रेसीयो ने प्रतिमा छायाचित्र पर पुष्प माला चढाई अभिवादन किया . केक काटा गया ढोल ढमाके साथ रैली निकाली गई।
14 अप्रैल सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की 135वी जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे...
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
