पर्यावरण मंच भारतीय मजदूर संघ ने श्रमदान कर की माचना नदी की सफाई
Read Time:2 Minute, 54 Second
पर्यावरण मंच भारतीय मजदूर संघ ने श्रमदान कर की माचना नदी की सफाई।
बैतूल। जल गंगा जल संवर्धन अभियान को जिला पर्यावरण मंच भारतीय मजदूर संघ के द्वारा रविवार को माचना नदी के तट पर विशाल स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। जिसमें भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारी मधुकर साबले और विभाग प्रमुख विनय डोंगरे सहित बिजली कर्मचारी संघ, नगर पालिका कमर्चारी संघ, मां शारदा सहायता समूह, शिक्षक संघ, संविदा चिकित्सा संघ सहित पर्यावरण मंच के सदस्यों, पर्यावरण प्रेमियों ने इसमें हिस्सा लिया। इस दौरान नदी के तट पर बड़ी संख्या में समाज सेवियों ने पहुंचकर नदी के आसपास साफ-सफाई की और जगह-जगह उगी गाजर घास, चाइनीज झालर और झाड़ियां की सफाई की, ताकि शहर की शहर की जीवनदायिनी माचना नदी के आसपास का वातावरण साफ और स्वच्छ बना रहे। इस अवसर सभी लोगों ने स्वच्छता अभियान को सतत रूप से जारी रखने का संकल्प भी लिया। कार्यक्रम के दौरान विभाग प्रमुख विनय डोंगरे ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा अनुसार पूरे देश में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। जल है तो कल है आज हमें इसकी महत्व समझाने की जरूरत है। आने वाला कल पर्यावरण के लिए पूर्ण रूप से सुरक्षित हो सके इसके लिए साफ सफाई और नदियों के आसपास का वातावरण स्वच्छ होना आवश्यक है। आम लोगों से भी अपेक्षा की जाती है कि पानी और पर्यावरण को लेकर गंभीर होना हर एक नागरिक का कर्तव्य है। जल संरक्षण भावी पीढ़ी के लिए बहुत जरूरी है। जल और पर्यावरण का संरक्षण नहीं किया गया तो भावी पीढ़ी को परेशान होना पड़ेगा। माचना नदी से जलकुंभी हटाए जाने को लेकर एक्सपर्ट से चर्चा करने की बात कही। जिससे की स्थाई रूप से समस्या का निराकरण किया जा सके। साथ ही वार्ड पार्षद और रहवासी, सामाजिक संगठन की सहायता से जलकुंभी हटाने के प्रयास किए जाएंगे। मौके पर उपस्थित नगर पालिका, समाजिक समिति आदि का सहयोग रहा।
More Stories
बैतूल जिले केआठनेर ब्लाक के ढोडा पंचायत के गांव भटबोरी मे नाही बिजली हैना ही पक्का सडक रास्ता अभाव मे यहा के लोगों को आज भी आदम जमाने का संघर्ष करना पडताहै।
बैतूल जिले आठनेर ब्लॉक ढोडापंचायत के गांव भटबोरीमे मे नाही बिजी हैना ही पक्का सडक रास्ता अभाव मे यहा के...
सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे हर्ष उल्लास से मनाई गई सभी सामाजिक राजनैतिक प्रमुख संगठन भाजपा आप कांग्रेसीयो ने प्रतिमा छायाचित्र पर पुष्प माला चढाई अभिवादन किया . केक काटा गया ढोल ढमाके साथ रैली निकाली गई।
14 अप्रैल सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की 135वी जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे...
महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें। महिला शिक्षा-महिला सशक्तिकरण पर कार्य किया।एक शिक्षा के अभाव मे शुद्रो का पतन हुआ है।
महात्मा ज्योतिबा फुले की199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें। महिला शिक्षा-महिला सशक्तिकरण पर कार्य किया।एक शिक्षा के अभाव मे शुद्रो का...
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
