सारनी नपा ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बाबा मठारदेव मंदिर के प्राकृतिक झिरिया एवं झरने का आम लोगों के सहयोग से किया जा रहा जल स्त्रोतों का पुनर्जीवन
सारनी नपा ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत बाबा मठारदेव मंदिर के प्राकृतिक झिरिया एवं झरने का आम लोगों के सहयोग से किया जा रहा जल स्त्रोतों का पुनर्जीवन
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए गुरुवार 13 जून को श्रमदानियों के साथ सुबह 8 बजे से वार्ड 09 स्थित बाबा मठारदेव मंदिर के बाजू में प्राकृतिक झिरिया एवं झरने की श्रमदान से सफाई की गई। जलस्त्रोत की सफाई के बाद मंदिर तक जाने वाले पाइप में प्राकृतिक जल स्त्रोत का फोर्स बढ़ गया।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर पालिका द्वारा जलस्त्रोतों के संवर्धन एवं पुनर्जीवन हेतु सतत अभियान चलाया जा रहा है। गुरूवार 13 जून को वार्ड क्रमांक 09 श्री मठारदेव बाबा मंदिर तलहटी के बगल से बहने वाले प्राकृतिक झरने एवं इसके जलस्त्रोत की श्रमदान कर सफाई की गई। बाबा मठारदेव के मंदिर में प्राकृतिक जलस्त्रोत के माध्यम से पानी आता है। इसे साल के बारह महीने लोग पेयजल के रूप में उपयोग करते हैं। सुबह 8 बजे से 11 बजे तक प्राकृतिक झरने की श्रमदान कर सफाई का कार्यक्रम चला। इस मौके पर वार्ड 09 की पार्षद भावना बंडू माकोड़े, उपयंत्री रविंद्र वराठे, कमलेश पटेल समेत अन्य लोग उपस्थित थे। झरने के आस-पास लगी घास, झाड़ियों को श्रमदान के माध्यम से सफाई की गई। प्राकृतिक जलस्त्रोत को ढांककर रखा गया। इस अवसर पर सभी को पानी संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। नोडल अधिकारी कमलेश पटेल ने बताया कि नगर पालिका द्वारा अभियान के तहत प्रतिदिन जलस्त्रोतों की सफाई की जा रही है। जल गंगा अभियान का समापन रविवार 16 जून गंगा दशमी के अवसर पर छठ पूजा घाट पर किया गाएगा। अभियान में प्रतिभागी करने वालों को पुरस्कृत किया जाएगा।
More Stories
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*...
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन*
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन* सारनी। भारत सरकार द्वारा जनगणना को लेकर अब तेजी से कार्यवाही शुरू हो गई...
दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध का होगा पालन*
*दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह...
जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई
*जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई* पाथाखेड़ा क्षेत्र का मुख्य नाला, कई...
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण*
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण* नगर पालिका में कार्यक्रम का आयोजन, नारी वंदन...
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा है – किरण तायडे
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत केवल एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा...
