नेपाल के बाद अब फ्रांस में भी उबाल – मैक्रों के इस्तीफ़े की मांग,हिंसक प्रदर्शन में 200 गिरफ्तार
नेपाल के बाद अब फ्रांस में भी उबाल – मैक्रों के इस्तीफ़े की मांग,हिंसक प्रदर्शन में 200 गिरफ्तार
मोहम्मद उवैस रहमानी
9893476893/9424438791
नेपाल में हक़ूमत मुख़ालिफ़ प्रदर्शनों के बाद अब फ्रांस भी जनता के आक्रोश से सुलग उठा है। सख़्त बजट और सामाजिक योजनाओं में कटौती से नाराज़ लोगों ने बुधवार को देशभर में ज़बरदस्त विरोध-प्रदर्शन किया। राजधानी पेरिस समेत कई बड़े शहरों में एक लाख से ज़्यादा लोग सड़कों पर उतर आए और राष्ट्रपति इमानुएल मैक्रों से इस्तीफ़े की मांग करने लगे।
स्थिति क़ाबू में रखने के लिए सरकार ने अभूतपूर्व सुरक्षा इंतज़ाम किए हैं। *80 हज़ार पुलिसकर्मी तैनात किए गए* , फिर भी जगह-जगह प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच भिड़ंत हुई। कई इलाक़ों में प्रदर्शनकारियों ने *कचरे के डिब्बों और गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया।* पेरिस में एक स्कूल के बाहर आगज़नी से सड़कें घंटों जाम रहीं।
फ़्रांसीसी गृह मंत्री ने बताया कि अब तक *200 से अधिक लोगों को गिरफ़्तार किया जा चुका है।* प्रदर्शनकारियों का कहना है कि सरकार के कठोर फ़ैसले आम नागरिकों पर बोझ डाल रहे हैं और उनका जीना मुश्किल कर दिया है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नेपाल के बाद फ्रांस में उठी यह लहर यूरोप में व्यापक असंतोष की निशानी है। सवाल यह है कि क्या बढ़ते दबाव के बीच राष्ट्रपति मैक्रों अपनी कुर्सी बचा पाएंगे या जनता का आक्रोश हक़ूमत को झुकने पर मजबूर करेगा।
More Stories
धम्मचक्र प्रर्वतन दिवस मनाया गया *प्रबुद्ध भारत बनाने के लिए तथागत बुद्ध के विचारों की आवश्यकता है* – डा मोहनलाल पाटील
[Best_Wordpress_Gallery id="70" gal_title="विज्ञापन"] धम्मचक्र प्रर्वतन दिवस मनाया गया *प्रबुद्ध भारत बनाने के लिए तथागत बुद्ध के विचारों Null आवश्यकता है*...
बौद्ध युवक-युवती परिचय सम्मेलन संपन्न
*बौद्ध युवक-युवती परिचय सम्मेलन संपन्न* पत्रिका का विमोचन मध्यप्रदेश शासन के मंत्री भी विश्वास सारंग जी ने किया* प्रबुद्ध भारत...
*अन्य राज्यों से आकर मध्यप्रदेश में स्थाई हुये दलित/आदिवासी/पिछड़े वर्ग के लोगों का आरक्षण समाप्त के खिलाफ होंगा आंदोलन*
*अन्य राज्यों से आकर मध्यप्रदेश में स्थाई हुये दलित/आदिवासी/पिछड़े वर्ग के लोगों का आरक्षण समाप्त के खिलाफ होंगा आंदोलन* भोपाल...
*आदिवासी आईएएस एवं अजाक्स के अध्यक्ष श्री संतोष वर्मा के समर्थन में धरना*
*आदिवासी आईएएस एवं अजाक्स के अध्यक्ष श्री संतोष वर्मा के समर्थन में धरना* 🌈धरने में पुर्व अजाक्स अध्यक्ष आईएएस श्री...
मानव अधिकार दिवस पर परम पावन दलाई लामा जी का 90 वां जन्मदिन एवं नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त करने की 36 वी वर्षगांठ मनाई गई
मानव अधिकार दिवस पर परम पावन दलाई लामा जी का 90 वां जन्मदिन एवं नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त करने की...
*बौद्ध नेता डा.सोनम वांगचुक पर देशद्रोह का आरोप वापिस लेने की केन्द्र सरकार से मांग एवं प्रदर्शन*
*नेताबौद्ध डा.सोनम वांगचुक पर देशद्रोह का आरोप वापिस लेने की केन्द्र सरकार से मांग एवं प्रदर्शन* भोपाल : दिनांक 30 नवम्बर...
