स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने निकली प्रभात फेरी एवं साइकल रैली
*स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने निकली प्रभात फेरी एवं साइकल रैली*
सारनी। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के अंतर्गत नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा शनिवार को शोभापुर के समस्त स्कूलों के बच्चे, शिक्षक गणों एवं स्वच्छता ब्रांड एंबेसेडर, नगर पालिका के साथ प्रभात फेरी एवं साइकल रैली निकाली गई।
इसमें स्वच्छता निरीक्षक के.के भावसार एवं वार्डो के जनप्रतिनिधि द्वारा स्वच्छता रैली में सम्मिलित हुए। स्वच्छता को लेकर साइकिल रैली का आयोजन किया गया। प्रभात फेरी एवं साइकिल रैली विभिन्न वार्डों से गुजरी। जिसमें बच्चों ने स्वच्छता के संदेश देते हुए वार्डों के नागरिकों को जागरूक किया। इसके साथ वार्डो में जगह जगह श्रमदान का कार्य किया गया। ब्रांड एंबेसेडर रजनी श्रीवास्तव एवं स्वच्छता निरीक्षक द्वारा बच्चों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करते हुए बच्चों को स्वच्छता हेतु प्रोत्साहित किया गया। पीएम श्री एकीकृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शोभापुर द्वारा वार्ड पार्षदों एवं सफाई मित्रों का सम्मान किया गया।
शनिवार सुबह स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत् स्वच्छता में भागीदारी, हम सब की है जिम्मेदारी अभियान को लेकर जिओ सेंटर बगडोना के सदस्यों एवं नागरिकों, नगर पालिका सफाई मित्र एवं ओम साईं विजन भोपाल संस्था के आई.ई.सी मेंबरों द्वारा अपने शहर को साफ एवं स्वच्छ रखने के लिए स्वच्छता में भागीदारी निभाई। सभी ने अपने आसपास की कॉलोनीयों की साफ सफाई कर श्रमदान किया एवं कालोनियों में रैली निकालकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर स्वच्छता की शपथ ली।
More Stories
जल गंगा अभियान के तहत छठ घाट पर श्रमदान से की सफाई, पानी से जलकुंभी निकालकर घाट की सफाई
*जल गंगा अभियान के तहत छठ घाट पर श्रमदान से की सफाई, पानी से जलकुंभी निकालकर घाट की सफाई* सार्वजनिक...
नगर पालिका सारनी में छह एल्डरमैन नियुक्त, परिषद एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने किया स्वागत व सम्मान
*नगर पालिका सारनी में छह एल्डरमैन नियुक्त, परिषद एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने किया स्वागत व सम्मान* नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा...
*जल गंगा अभियान के तहत आज छठ घाट पर होगी श्रमदान से सफाई*
*जल गंगा अभियान के तहत आज छठ घाट पर होगी श्रमदान से सफाई* सारनी। जल गंगा संवर्धन अभियान के तीसरे...
*परिषद का सम्मेलन: नगर पालिका का 143 करोड़ का सालाना बजट पारित*
*परिषद का सम्मेलन: नगर पालिका का 143 करोड़ का सालाना बजट पारित* _35 करोड़ से बनेगा दूषित जल उपचार संयंत्र,...
27 को रामनवमी एवं 31 को महावीर जयंती पर बंद रहेंगी मांस, मटन दुकानें
*27 को रामनवमी एवं 31 को महावीर जयंती पर बंद रहेंगी मांस, मटन दुकानें* सारनी। रामनवमी पर्व एवं महावीर जयंती...
*जल गंगा संवर्धन अभियान का तीसरा चरण प्रारंभ, नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर किया कुएं की सफाई का काम*
*जल गंगा संवर्धन अभियान का तीसरा चरण प्रारंभ, नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर किया कुएं की सफाई का काम*...
