*वार्ड 27 में शिविर का आयोजन, योजनाओं के आवेदन आए*

Spread the love

*वार्ड 27 में शिविर का आयोजन, योजनाओं के आवेदन आए*

सारनी। मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार शासन की विभिन्न जन हितैषी योजनाओं का लाभ आम लोगों को देने के लिए 12 जनवरी से 15 फरवरी तक संकल्प से समाधान अभियान का आयोजन किया जा रहा है। अभियान के तहत शुक्रवार को वार्ड 27 में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, वार्ड पार्षद संगीता सुनील धुर्वे उपस्थित थे। शिविर में विभिन्न योजनाओं से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए। इनका त्वरित निराकरण कराया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने बताया कि लोगों को शासन की योजनाओं की जानकारी देने, उन्हें इनका लाभ प्रदान करने और उनकी समस्याओं का निराकरण करने हेतु शिविर लगाए जा रहे है.

Previous post *वार्ड 25-26 में शिविर का आयोजन, योजनाओं के 6 आवेदन आए*
Next post 5 फरवरी को महिलाओ के अधिकार के लिए नहेरु शासन काल मे हिन्दु कोड बील विधेयक संसद मे पेश किया था बाबा आम्बेकर ने महिलाओ को पता होना चाहिए.