आरडीपीएस के प्राइमरी विंग में वार्षिक खेल दिवस की रही धूम  800 विद्यार्थियों ने सहभागिता कर खेल प्रतिभा का किया प्रदर्शन

Spread the love

आरडीपीएस के प्राइमरी विंग में वार्षिक खेल दिवस की रही धूम

800 विद्यार्थियों ने सहभागिता कर खेल प्रतिभा का किया प्रदर्शन

बैतूल /-उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थान आर डी पब्लिक स्कूल बैतूल में डायरेक्ट श्रीमती ऋतु खंडेलवाल के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को क्वालिटी एजुकेशन देने के साथ ही उनके सर्वांगीण विकास के लिए खेल सहित अन्य सह शैक्षणिक गतिविधियों में सहभागिता करवाई जाती है। आरडीपीएस के प्राइमरी विंग में 7 फरवरी को वार्षिक खेल दिवस की धूम रही ।वार्षिक खेल दिवस में 800 छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में सहभागिता कर अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया ।
मार्चपास्ट से हुआ खेल दिवस  का आगाज
आरडीपीएस के प्राइमरी विंग में 7 फरवरी को मार्चपास्ट से वार्षिक खेल दिवस का शुभारंभ हुआ ।मार्चपास्ट में सभी हाउस के विद्यार्थियों ने शामिल होकर अनुशासन और सामंजस्य का प्रदर्शन किया। इसके बाद छात्र छात्राओं ने रंगारंग संस्कृति कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी ।वार्षिक खेल दिवस में प्राइमरी विंग के 800 विद्यार्थियों  ने हॉकी, क्रिकेट, बास्केटबॉल, कुश्ती सहित अन्य खेलों में सहभागिता कर खेल भावना का परिचय दिया। पी टी ड्रिल एवं कराते प्रदर्शन ने सभी का मनमोहन लिया। कार्यक्रम का विशेष आकर्षण पेरेंट्स रेस रही ।
खेल प्रतिभाओं को किया पुरस्कार
आरडीपीएस के प्राइमरी विंग में आयोजित वार्षिक खेल दिवस में बतौर मुख्य अतिथि डीएफओ नवीन गर्ग एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ खिलाड़ी हेमंत चंद्र बबलू दुबे, खेल प्रशिक्षक धर्मेंद्र पवार मौजूद रहे। वार्षिक खेल दिवस पर विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र छात्राओं को अतिथियों ने मेडल एवं प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया।

Previous post सामाजिक सौहार्द बाल मेले में गूंजा बाल विवाह उन्मूलन का संदेश
Next post वार्ड 30 एवं 31 में शिविर का आयोजन, आवेदन आम लोगों को योजनाओं की जानकारी दी