नगर पालिका सारनी में छह एल्डरमैन नियुक्त, परिषद एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने किया स्वागत व सम्मान

Spread the love
Read Time:2 Minute, 25 Second

*नगर पालिका सारनी में छह एल्डरमैन नियुक्त, परिषद एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने किया स्वागत व सम्मान*

नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा शहर के विकास को नई दिशा के लिए मिलेंगे बेहतर सुझाव।

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी में नव नियुक्त सभी छह एल्डरमैनों का स्वागत एवं सम्मान कार्यक्रम मंगलवार 31 मार्च को आयोजित किया गया। परिषद, अधिकारी, कर्मचारियों ने नव नियुक्त एल्डरमैनों का स्वागत किया।

कार्यक्रम नगर पालिका सभाकक्ष में दोपहर 1 बजे से आयोजित किया गया। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा, प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी हितेश शाक्य एवं पार्षदगणों की उपस्थिति में नव नियुक्त एल्डर मैन रमेश हारोडे, विनय मदने, रमेश पवार, सुनीता यादव, सरोज विश्वकर्मा, संजीत चौधरी का स्वागत, सम्मान किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि शासन के निर्देशानुसार एल्डर मैन की नियुक्ति की गई है। उन्होंने कहा शहर के विकास को नई दिशा मिलेगी साथ ही नए साथियों से विकास हेतु बेहतर एवं कारगर सुझाव मिलेंगे। इस अवसर पर पार्षद भीम बहादुर थापा, गणेश महस्की, योगेश बर्डे, प्रवीण सोनी, आकाश पंद्राम, बेबी बिंझाड़े, विधायक प्रतिनिधि देवेंद्र सोनी, गोलू राजपूत, नन्हें सिंह, अजय साकरे, रविंद्र पांसे, मुकेश यादव, सुखदेव वामनकर, राजू साहू, संदीप झपाटे, राहुल कापसे, सहायक लेखाधिकारी ब्रजेश नागर, उपयंत्री कमलेश पटेल, नितिन मीणा, केएल सोनारे, बीएल मरकाम उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन उपाध्यक्ष जगदीश पवार ने किया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post *जल गंगा अभियान के तहत आज छठ घाट पर होगी श्रमदान से सफाई*
Next post जल गंगा अभियान के तहत छठ घाट पर श्रमदान से की सफाई, पानी से जलकुंभी निकालकर घाट की सफाई