संयुक्त कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं बैतूल, 01 अक्टूबर 2024
Read Time:2 Minute, 25 Second
संयुक्त कलेक्टर ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं
बैतूल, 01 अक्टूबर 2024 संयुक्त कलेक्टर श्री मकसूद अहमद ने मंगलवार को जनसुनवाई में नागरिकों की समस्याएं सुनीं और विभागीय अधिकारियों को आवेदनो के समय-सीमा में निराकरण के निर्देश दिए। जनसुनवाई में 167 आवेदकों की समस्याएं सुनी गईं। इस अवसर पर एसडीएम श्री राजीव कहार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
जनसुनवाई में ग्राम पंचायत पाढर के सरपंच अमित कुमरे ने पाढर में हो रहे अवैध अतिक्रमण की शिकायत की। प्राप्त आवेदन पर संयुक्त कलेक्टर श्री अहमद ने शाहपुर एसडीएम को आवश्यक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में मुलताई विकासखंड के ग्राम खल्ला निवासी कैलाश पिता सदाराम सूर्यवंशी ने आवेदन के माध्यम से बताया कि लोक सेवा केन्द्र मुलताई में आवेदन देने के बाद भी खेत का सीमांकन नहीं किया गया। प्राप्त आवेदन पर संयुक्त कलेक्टर श्री अहमद ने मुलताई तहसीलदार को आवश्यक कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए। आठनेर तहसील के ग्राम अंधेर बावुडी निवासी सुभाष सहित अन्य द्वारा मजदूरी का भुगतान किए जाने के दिए गए आवेदन पर संयुक्त कलेक्टर श्री अहमद ने अनावेदक पक्ष को बकाया राशि का भुगतान किए जाने हेतु पत्र प्रेषित किए जाने के निर्देश संबंधित अधिकारी को दिए। शाहपुर निवासी रेखा मरकाम सहित अन्य को माह अप्रैल 2024 का वेतन नहीं मिलने के आवेदन पर एसडीएम श्री राजीव कहार ने संबंधित अधिकारी को प्रकरण की जांच कर भुगतान किए जाने के निर्देश दिए।
More Stories
बैतूल जिले केआठनेर ब्लाक के ढोडा पंचायत के गांव भटबोरी मे नाही बिजली हैना ही पक्का सडक रास्ता अभाव मे यहा के लोगों को आज भी आदम जमाने का संघर्ष करना पडताहै।
बैतूल जिले आठनेर ब्लॉक ढोडापंचायत के गांव भटबोरीमे मे नाही बिजी हैना ही पक्का सडक रास्ता अभाव मे यहा के...
सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे हर्ष उल्लास से मनाई गई सभी सामाजिक राजनैतिक प्रमुख संगठन भाजपा आप कांग्रेसीयो ने प्रतिमा छायाचित्र पर पुष्प माला चढाई अभिवादन किया . केक काटा गया ढोल ढमाके साथ रैली निकाली गई।
14 अप्रैल सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की 135वी जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे...
महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें। महिला शिक्षा-महिला सशक्तिकरण पर कार्य किया।एक शिक्षा के अभाव मे शुद्रो का पतन हुआ है।
महात्मा ज्योतिबा फुले की199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें। महिला शिक्षा-महिला सशक्तिकरण पर कार्य किया।एक शिक्षा के अभाव मे शुद्रो का...
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
