धूमधाम से मनेगा सारनी नगर गौरव दिवस, पाथाखेड़ा फुटबाल ग्राउंड से एक्यूप्रेशर पार्क तक निकाली प्रभातफेरी।

Spread the love
Read Time:2 Minute, 45 Second

धूमधाम से मनेगा सारनी नगर गौरव दिवस, पाथाखेड़ा फुटबाल ग्राउंड से एक्यूप्रेशर पार्क तक निकाली प्रभातफेरी।

सारनी। सारनी नगर गौरव दिवस 6 अक्टूबर के अवसर पर नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इसके तहत पहले दिन शनिवार 5 अक्टूबर को नगर पालिका द्वारा स्कूली बच्चों के साथ प्रभातफेरी निकाली गई। वहीं एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत डब्ल्यूसीएल के सहयोग से जामुनडोल गैस ऐजेंसी परिसर में 4 हजार पौधों का रोपण किया गया। नगर गौरव दिवस 6 अक्टूबर को पाथाखेड़ा के ऑफिसर्स क्लब में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसके अलावा प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा। नगर पालिका परिषद सारनी प्रतिवर्ष सारनी नगर गौरव दिवस 6 अक्टूबर को मनाती है।इस वर्ष गौरव दिवस कार्यक्रम दो दिनों के लिए आयोजित किया गया। इसके तहत पहले दिन 5 अक्टूबर को सुबह 8.30 पाथाखेड़ा के स्व. अटल बिहारी वाजपेयी फुटबाल ग्राउंड से न्यू मार्केट, मस्जिद चौक एवं पुराना बाजार होते हुए स्कूली बच्चों और नपा कर्मचारियों की प्रभातफेरी निकाली गई।

रैली का शुभारंभ स्वतंत्रता संग्राम सैनानी डॉ. कृष्णा मोदी, नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, विधायक प्रतिनिधि रंजीत सिंह, पार्षदगण दशरथ सिंह जाट, भीम बहादुर थापा, महेंद्र भारती, अजाबराव धोटे, गणेश महस्की, योगेश बर्डे, बेबी बिंझाड़े, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम, जनप्रतिनिधि सुधा चंद्रा, राजेश पटैया एवं अन्य ने हरी झंडी दिखाकर किया। प्रभातफेरी का समापन एक्यूप्रेशर पार्क में हुआ। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सैनानी डॉ. मोदी ने सारनी के इतिहास की जानकारी दी। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि सारनी का इतिहास गौरवशाली रहा है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post वर्षा समाप्ति के तत्काल बाद सडक़ों की रिपेयरिंग के लिए विशेष अभियान प्रारंभ किया जाए अपर मुख्य सचिव श्री केसरी ने बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश
Next post *गौरव दिवस पर डब्ल्यूसीएल गैस एजेंसी परिसर में रोपे 4 हजार पौधे :*