आमला विधानसभा में 26 लाख की लागत से होंगे विभिन्न निर्माण कार्य
आमला विधानसभा में 26 लाख की लागत से होंगे विभिन्न निर्माण कार्य
और औरबैतूल 07 नवम्बर, 2024
आमला विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे की स्वेच्छानुदान
औरनिधि से आमला जनपद पंचायत के ग्रामों में 26 लाख रुपए की लागत से विभिन्न निर्माण कार्य किए जाएंगे। जारी आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत तरोडाकला के ग्राम कचरबोह में रूपलाल यादव के घर के पास 5 लाख रुपए की लागत से पुलिया निर्माण कार्य किया जाएगा। ग्राम पंचायत रमली में श्मशान घाट में बैठक हेतु सीढ़ी सहित शेड निर्माण कार्य 3 लाख 50 हजार रुपए की लागत से होगा।
तीन ग्रामों में बनेगी सीसी रोड
आमला जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत मालेगांव में 3 लाख 50 हजार रुपए की लागत से धनाराम साहू के घर से पंचायत भवन की ओर 104 मीटर लंबी सीमेंट कांक्रीट सड़क का निमार्ण कार्य किया जाएगा। ग्राम पंचायत परसोडी में अनिल के घर से लखन के घर की ओर 2 लाख 50 हजार रुपए की लागत से 83 मीटर लंबी सीसी रोड निर्माण कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार ग्राम पंचायत डेहरी के ग्राम मांडई में नागदेव रोड से दिलीप यदुवंशी के घर तक 4 लाख 50 हजार रुपए लागत से 149 मीटर लंबी सीमेंट कंक्रीट सड़क निमार्ण कार्य किया जाएगा।
ग्राम रतेडाकला, बोरीखुर्द तथा बासन्या में होगा सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य
आमला जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत रतेडाकला में राजेश यादव के घर के पास 2 लाख रुपए की लागत से सांस्कृतिक मंच निमार्ण कार्य किया जाएगा। इसी प्रकार ग्राम पंचायत मालेगांव के ग्राम बासन्या में ढीमर मोहल्ले में 2 लाख रुपए की लागत से सांस्कृतिक मंच निर्माण कार्य होगा। ग्राम पंचायत बोरी खुर्द में अजा मोहल्ले के पास 3 लाख रुपए की लागत से सांस्कृतिक मंच निमार्ण कार्य किया जाएगा।
कलेक्टर श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने निर्माण एजेंसी ग्राम पंचायत तरोडाकला, रमली, मालेगांव, परसोडी, रतेडाकला, बोरीखुर्द, मालेगांव तथा ग्राम पंचायत डेहरी को योजना के तहत निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्वक रूप से कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए है।
More Stories
बैतूल जिले केआठनेर ब्लाक के ढोडा पंचायत के गांव भटबोरी मे नाही बिजली हैना ही पक्का सडक रास्ता अभाव मे यहा के लोगों को आज भी आदम जमाने का संघर्ष करना पडताहै।
बैतूल जिले आठनेर ब्लॉक ढोडापंचायत के गांव भटबोरीमे मे नाही बिजी हैना ही पक्का सडक रास्ता अभाव मे यहा के...
सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे हर्ष उल्लास से मनाई गई सभी सामाजिक राजनैतिक प्रमुख संगठन भाजपा आप कांग्रेसीयो ने प्रतिमा छायाचित्र पर पुष्प माला चढाई अभिवादन किया . केक काटा गया ढोल ढमाके साथ रैली निकाली गई।
14 अप्रैल सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की 135वी जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे...
महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें। महिला शिक्षा-महिला सशक्तिकरण पर कार्य किया।एक शिक्षा के अभाव मे शुद्रो का पतन हुआ है।
महात्मा ज्योतिबा फुले की199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें। महिला शिक्षा-महिला सशक्तिकरण पर कार्य किया।एक शिक्षा के अभाव मे शुद्रो का...
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
