*मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत वार्ड 12 में लगा शिविर, सभी 185 आवेदनों का मौके पर निराकरण*
*मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत वार्ड 12 में लगा शिविर, सभी 185 आवेदनों का मौके पर निराकरण*
सारनी। नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड 12 में सोमवार 13 जनवरी को मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिया गया। इस अवसर पर शिविर में कुल मिलाकर 185 आवेदन प्राप्त हुए। सभी का मौके पर निरागरण किया गया। मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत नगर पालिका क्षेत्र में लगातार शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम ने बताया कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान करने के लिए शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत वार्ड 12 में सोमवार 13 जनवरी को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, पार्षद इशरत भी उपयंत्री कमलेश पटेल, सेनेटरी इंस्पेक्टर केके भावसार, प्रभारी रामराज यादव, सुनील सहारे, सद्दाम अंसारी, प्रवीण आम्रवंशी, उपस्थित थे । इस शिविर में हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी प्रदान की गई। इनमें संबल, आयूषमान, नल कनेक्शन, जन्म मृत्यु एवं ट्रेड लाइसेंस समेत अन्य योजनाओं के आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में महिला बाल विकास विभाग समेत अन्य विभागों के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
More Stories
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*...
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन*
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन* सारनी। भारत सरकार द्वारा जनगणना को लेकर अब तेजी से कार्यवाही शुरू हो गई...
दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध का होगा पालन*
*दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह...
जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई
*जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई* पाथाखेड़ा क्षेत्र का मुख्य नाला, कई...
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण*
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण* नगर पालिका में कार्यक्रम का आयोजन, नारी वंदन...
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा है – किरण तायडे
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत केवल एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा...
