*मठारदेव बाबा के मेले में महिला भजन का कार्यक्रम*
मठारदेव बाबा के मेले में महिला भजन का कार्यक्रम*
आनंद उत्सव के तहत रोजाना आयोजित हो रहे कार्यक्रम, 19 को होगा पार्श्व गायिका इशिता विश्वकर्मा का म्यूजिकल शो।
सारनी। श्री मठारदेव बाबा मेले में नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा आनंद उत्सव 2025 के तहत विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शनिवार 18 जनवरी को बाबा मठारदेव के मेले में विभिन्न महिला भजन मंडलों का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुति दी।बाबा मठारदेव के मेले में आनंद उत्सव 2025 के तहत सांस्कृतिक कार्यक्रम की बेला में शनिवार 18 जनवरी को दोपहर 12 बजे से महिला भजन मंडलों की प्रस्तुति हुई। कुल 14 भजन मंडलों ने प्रतिभागिता दी। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षदगण प्रवीण सोनी, मीना ददन सिंह, रेखा मायावाड़, बेबी ठाकुर, छाया अतुलकर, किरण झारबडे, जफर अंसारी एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम की उपस्थिति में सरस्वती पूजन के साथ शुभारंभ हुआ। इसमें कलाकारों ने एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किए। मेले में लगातार सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं मेला अधिकारी सी.के. मेश्राम ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
More Stories
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन*
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन* सारनी। भारत सरकार द्वारा जनगणना को लेकर अब तेजी से कार्यवाही शुरू हो गई...
दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध का होगा पालन*
*दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह...
जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई
*जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई* पाथाखेड़ा क्षेत्र का मुख्य नाला, कई...
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण*
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण* नगर पालिका में कार्यक्रम का आयोजन, नारी वंदन...
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा है – किरण तायडे
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत केवल एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा...
संतोष कैथवास बने पाथाखेडा क्षेत्रीय राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संगठन के अध्यक्ष।
संतोष कैथवास बने पाथाखेडा क्षेत्रीय राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संगठन के अध्यक्ष। सारनी ::-- राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संगठन ( आर .सी....
