सारनी में बनेगा इलेक्ट्रिॉनिक चार्जिंग अधोसंरचना बस डिपो, नपा चिन्हित करेगी भूमि, नालों के दूषित पानी के उपचार हेतु तैयार होगी योजना*
*सारनी में बनेगा इलेक्ट्रिॉनिक चार्जिंग अधोसंरचना बस डिपो, नपा चिन्हित करेगी भूमि, नालों के दूषित पानी के उपचार हेतु तैयार होगी योजना*
सारनी। नगर पालिका परिषद में गुरूवार 6 मार्च को प्रेसिडेंट इन काउंसिल की बैठक का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न 6 बिंदुओं पर चर्चा की गई। इसमें मुख्यतः सारनी में इलेक्ट्रिॉनिक चार्जिंग अधोसंरचना बस डिपो तैयार करने के लिए भूमि चिन्हाकन एवं नालों के दूषित पानी के मैनेजमेंट के लिए कार्ययोजना बनाने पर चर्चा हुई।
नगर पालिका में अध्यक्ष कक्ष में आयोजित पी.आई.सी. की बैठक में अध्यक्ष किशोर बरदे, पीआईसी सदस्यगण दशरथ सिंह जाट, भीम बहादुर थापा, गणेश महस्की, भावना बंडू माकोड़े, रोशनी संदीप झपाटे, संगीता धुर्वे एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम की उपस्थिति में विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की गई। स्वच्छ भारत मिशन 2.0 के तहत लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट के तहत नालों के दूषित जल उपचार हेतु कार्ययोजना तैयार करने पर चर्चा हुई। इसके साथ ही नगरीय क्षेत्र में परिवहन व्यवस्था को सुगम बनाने हेतु इलेक्ट्रिॉनिक चार्जिंग अधोसंरचना बस डिपो के लिए भूमि चिन्हित करने पर विचार, विमर्श हुआ। वार्ड 10 ईंटा भट्टा में करीब 39 लाख की लागत से पुलिया निर्माण एवं वार्ड 2 स्थित एकीकृत शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हेतु चार अतिरिक्त कक्ष निर्माण कार्य की स्वीकृति पर विचार, विमर्श हुआ। बैठक में सभी विभागों के प्रमुख, उपयंत्री गण, अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
More Stories
जल गंगा अभियान के तहत छठ घाट पर श्रमदान से की सफाई, पानी से जलकुंभी निकालकर घाट की सफाई
*जल गंगा अभियान के तहत छठ घाट पर श्रमदान से की सफाई, पानी से जलकुंभी निकालकर घाट की सफाई* सार्वजनिक...
नगर पालिका सारनी में छह एल्डरमैन नियुक्त, परिषद एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने किया स्वागत व सम्मान
*नगर पालिका सारनी में छह एल्डरमैन नियुक्त, परिषद एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने किया स्वागत व सम्मान* नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा...
*जल गंगा अभियान के तहत आज छठ घाट पर होगी श्रमदान से सफाई*
*जल गंगा अभियान के तहत आज छठ घाट पर होगी श्रमदान से सफाई* सारनी। जल गंगा संवर्धन अभियान के तीसरे...
*परिषद का सम्मेलन: नगर पालिका का 143 करोड़ का सालाना बजट पारित*
*परिषद का सम्मेलन: नगर पालिका का 143 करोड़ का सालाना बजट पारित* _35 करोड़ से बनेगा दूषित जल उपचार संयंत्र,...
27 को रामनवमी एवं 31 को महावीर जयंती पर बंद रहेंगी मांस, मटन दुकानें
*27 को रामनवमी एवं 31 को महावीर जयंती पर बंद रहेंगी मांस, मटन दुकानें* सारनी। रामनवमी पर्व एवं महावीर जयंती...
*जल गंगा संवर्धन अभियान का तीसरा चरण प्रारंभ, नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर किया कुएं की सफाई का काम*
*जल गंगा संवर्धन अभियान का तीसरा चरण प्रारंभ, नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर किया कुएं की सफाई का काम*...
