*जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत वार्ड 1 गैस गोदाम के पास पार्क में किया पौधारोपण*
*जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत वार्ड 1 गैस गोदाम के पास पार्क में किया पौधारोपण*
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा विक्रमोत्सव 2025 जल गंगा अभियान के तहत शुक्रवार को जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में वार्ड नंबर एक गैस गोदाम के पास निर्माणाधीन पार्क में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एव आवास विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा निकाय क्षेत्र के जल स्त्रोतों तथा नदी, तालाबों, कुंओं, बावड़ी तथा अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शुक्रवार 4 अप्रैल को गैस गोदाम वार्ड नंबर एक में निर्माणाधीन पार्क में पौधारोपण किया गया। उक्त पार्क को विकसित किया जा रहा है। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षद भीम बहादुर थापा, प्रवीण सोनी, छाया अतुलकर, सहायक लेखाधिकारी ब्रजेश नागर, उपयंत्री एवं नोडल अधिकारी रविंद्र वराठे, सहायक नोडल अधिकारी कमलेश पटेल, गुरुस्वामी एरूलू, अरविंद मेश्राम समेत अन्य लोग शामिल रहे। सभी ने यहां सामूहिक रूप से पौधारोपण किया। नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि जल्द से जल्द उक्त पार्क का विस्तारीकरण किया जाए। यहां नगर पालिका ने मिनी जिम के उपकरण लगाए हैं। पार्क विकसित होने पर इस क्षेत्र के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने बताया कि आगामी 30 जून तक विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इसके तहत पार्कों का सुधार, सार्वजनिक प्याउ की स्थापना, पाइप लाइनों का रखरखाव, जलस्रोतों की सफाई, कुंओं का रखरखाव समेत अन्य कार्य किए जाएंगे। उन्होंने आम नागरिकों से भी उक्त अभियान में जुड़ने का आग्रह किया है।
More Stories
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*...
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन*
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन* सारनी। भारत सरकार द्वारा जनगणना को लेकर अब तेजी से कार्यवाही शुरू हो गई...
दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध का होगा पालन*
*दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह...
जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई
*जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई* पाथाखेड़ा क्षेत्र का मुख्य नाला, कई...
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण*
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण* नगर पालिका में कार्यक्रम का आयोजन, नारी वंदन...
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा है – किरण तायडे
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत केवल एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा...
