जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत संजय निकुंज नर्सरी के कुएं की श्रमदान से हुई सफाई
*जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत संजय निकुंज नर्सरी के कुएं की श्रमदान से हुई सफाई*
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा विक्रमोत्सव 2025 जल गंगा अभियान के तहत शनिवार को संजय निकुंज नर्सरी स्थित कुएं की श्रमदान के माध्यम से सफाई की गई।
मध्यप्रदेश शासन नगरीय विकास एव आवास विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा निकाय क्षेत्र के जल स्त्रोतों तथा नदी, तालाबों, कुंओं, बावड़ी तथा अन्य जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन हेतु 30 जून तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को संजय निकुंज नर्सरी ट्रेचिंग ग्राउंड स्थित कुएं की नगर पालिका कर्मचारियों ने जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में श्रमदान कर सफाई की। इस अवसर पर पार्षदगण वंदना बबलू वामनकर, भीम बहादुर थापा, प्रवीण सोनी, उपयंत्री एवं नोडल अधिकारी रविंद्र वराठे, सहायक नोडल अधिकारी कमलेश पटेल, गुरूस्वामि एरूलू, जीपी सिंह समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम ने बताया कि आगामी 30 जून तक विभिन्न आयोजन किए जाएंगे। इसके तहत पार्कों का सुधार, सार्वजनिक प्याउ की स्थापना, पाइप लाइनों का रखरखाव, जलस्रोतों की सफाई, कुंओं का रखरखाव समेत अन्य कार्य किए जाएंगे।
More Stories
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*...
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन*
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन* सारनी। भारत सरकार द्वारा जनगणना को लेकर अब तेजी से कार्यवाही शुरू हो गई...
दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध का होगा पालन*
*दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह...
जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई
*जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई* पाथाखेड़ा क्षेत्र का मुख्य नाला, कई...
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण*
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण* नगर पालिका में कार्यक्रम का आयोजन, नारी वंदन...
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा है – किरण तायडे
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत केवल एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा...
