बैतूल के सुभाष वार्ड मांझी नगर में घटिया सीसी नाली निर्माण की शिकायत
Read Time:2 Minute, 28 Second
बैतूल के सुभाष वार्ड मांझी नगर में घटिया सीसी नाली निर्माण की शिकायत
बैतूल। सुभाष वार्ड अंतर्गत मांझी नगर में निर्माणाधीन सीसी नाली को लेकर वार्डवासी परेशान हैं। वार्ड के जागरूक नागरिक राजाराम पवार ने निर्माण कार्य में अनियमितताओं की शिकायत नगर पालिका अधिकारी बैतूल से की है। उन्होंने एक लिखित आवेदन देकर निर्माण की गुणवत्ता की जांच कराने और नियम अनुसार तराई करवाने की मांग की है।शिकायतकर्ता राजाराम पवार का आरोप है कि नाली निर्माण का कार्य कर रहे ठेकेदार कमलेश यादव द्वारा कार्य में गुणवत्ता का बिल्कुल ध्यान नहीं रखा जा रहा है। शिकायत में बताया कि नाली निर्माण में रेत की जगह काली डस्ट का प्रयोग किया जा रहा है और सीमेंट की मात्रा भी बहुत कम डाली जा रही है, जिससे नाली की मजबूती पर प्रश्नचिन्ह लग गया है। इसके अलावा श्री पवार ने यह भी बताया कि निर्माण कार्य में उपयोग के लिए वार्ड के शासकीय हैंडपंप का पानी लिया जा रहा है, जो वर्तमान में भीषण गर्मी में स्थानीय निवासियों के लिए एकमात्र जल स्रोत है। निरंतर उपयोग के कारण हेडपंप खराब होने लगे हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि ठेकेदार द्वारा नाली की समुचित तराई नहीं करवाई जा रही है। बल्कि लोगों से कहा जा रहा है कि वे अपने-अपने घरों के सामने खुद ही पानी डालें। शिकायतकर्ता ने बताया कि यदि समय रहते समुचित तराई नहीं की गई, तो आने वाले समय में नाली के दरकने या गिरने की संभावना बढ़ जाएगी। शिकायतकर्ता ने नगर पालिका से निर्माण कार्य की गुणवत्ता की बाहरी इंजीनियरों से जांच करवाए जाने की मांग की है।
More Stories
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन बैतूल - आमला विधानसभा क्षेत्र...
