जलावर्धन योजना के नल से बहता मिला पानी तो होगा जुर्माना, बिना शुल्क के चल रहे कामर्शियल कनेक्शन भी कटेंगे
जलावर्धन योजना के नल से बहता मिला पानी तो होगा जुर्माना, बिना शुल्क के चल रहे कामर्शियल कनेक्शन भी कटेंगे
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी ने जलावर्धन योजना के कनेक्शनों को लेकर सख्ती प्रारंभ कर दी है। नल कनेक्शनों से बेकार पानी बहता मिलता है तो ऐसे कनेक्शनधारी के खिलाफ चालान कर जुर्माना वसूल किया जाएगा। इसी तरह कामर्शियल कनेक्शन के शुल्क भी तत्काल जमा करने होंगे। ऐसा नहीं करने वालों के कनेक्शन काट दिए जाएंगे।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम ने बताया कि गर्मी के दिनों में पानी के अपव्यय को रोकने के लिए नगर पालिका ने उक्त निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि नगर पालिका वार्डों में सतत सर्वे कर रही है जिन कनेक्शनों में टोंटी नहीं लगी है उनके खिलाफ चालान बनाकर जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी। इसलिए सभी कनेक्शनधारियों को नलों में टोंटी लगाना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि व्यवसायिक यानी कामर्शियल कनेक्शन धारियों ने भी निर्धारित शुल्क नगर पालिका में जमा नहीं किया है। शुल्क जल्द से जल्द जमा नहीं होने पर ऐसे सभी कामर्शियल कनेक्शनों को काटने के कार्यवाही आगामी दिनों में नगर पालिका करेगी। उन्होंने सभी कनेक्शन धारियों से समय सीमा में निर्धारित शुल्क जमा करने का आग्रह किया है।
More Stories
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*...
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन*
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन* सारनी। भारत सरकार द्वारा जनगणना को लेकर अब तेजी से कार्यवाही शुरू हो गई...
दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध का होगा पालन*
*दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह...
जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई
*जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई* पाथाखेड़ा क्षेत्र का मुख्य नाला, कई...
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण*
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण* नगर पालिका में कार्यक्रम का आयोजन, नारी वंदन...
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा है – किरण तायडे
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत केवल एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा...
