कांतिशिवा टॉकीज में “फुले” फिल्म देखने आमला से उमड़े दर्शक
Read Time:2 Minute, 18 Second
कांतिशिवा टॉकीज में “फुले” फिल्म देखने आमला से उमड़े दर्शक
बैतूल। कांतिशिवा टॉकीज गंज में महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन पर आधारित बहुचर्चित फिल्म “फुले” दिखाई जा रही है। इस प्रेरणादायक फिल्म को देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में बहुजन महापुरुषों की विचारधारा के लोग अपने परिवारों सहित पहुंच रहे हैं। विशेष रूप से बुधवार को आमला और आसपास के गांवों से लगभग 150 से अधिक लोगों ने कांतिशिवा टॉकीज पहुंचकर “फुले” फिल्म देखी। दर्शकों ने महात्मा ज्योतिबा फुले एवं भारत की प्रथम महिला शिक्षिका माता सावित्रीबाई फुले सहयोगी अध्यापिका फातिमा शेख के शिक्षा एवं समाज सुधार के कार्यों और उनके संघर्षों को बड़े ध्यान से देखा और फिल्म की सराहना की। फिल्म देखकर लौटे दर्शकों ने बताया कि यह फ़िल्म नारी उत्थान के लिए संघर्ष व सामाजिक कुरूतियो के विरोध में फुले के जीवन और उनके विचारों को गहराई से प्रस्तुत करती है, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणादायक हैं। कांतिशिवा टॉकीज में “फुले” फिल्म को लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जिसमें बुद्धिस्ट सोसायटी ऑफ इंडिया जिला बैतूल के पदाधिकारी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि 9 मई से कांतिशिवा टॉकीज गंज में प्रारंभ प्रेरणादायी फिल्म “फुले” का प्रदर्शन 15 मई दिन गुरुवार तक प्रतिदिन दो शो में प्रदर्शित होगा। फिल्म का पहला शो दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक एवं दूसरा शो शाम 6 बजे से 9 बजे तक हो रहा है।More Stories
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन बैतूल - आमला विधानसभा क्षेत्र...
