वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जारी किए गए आदेश का पालन किए जाने की मांग
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जारी किए गए आदेश का पालन किए जाने की मांग
सीएम हेल्पलाइन पर दर्ज लंबित शिकायत के निराकरण की मांग
बैतूल। फर्जी जाति प्रमाण पत्र के मामले में वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा जारी किए गए आदेश का पालन किए जाने को लेकर राजेंद्र वार्ड निवासी सोहनलाल राठौर ने कलेक्टर को आवेदन सौंपा है। आवेदक श्री राठौर ने बताया कि नियम विरुद्ध जारी किए गए जाति प्रमाण पत्र की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर 2 सितंबर 2023 को किए जाने के बाद भी अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि शिकायत के बाद बैतूल एसडीएम द्वारा इस मामले की जांच शुरू की गई थी और जांच रिपोर्ट को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को भेज दिया गया था। लेकिन अब तक अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र को निरस्त नहीं किया गया है। इस शिकायत के संदर्भ में कार्यालय आयुक्त, नर्मदापुरम संभाग द्वारा 16 अप्रैल 2025 को पत्र जारी कर सीएम हेल्पलाइन पोर्टल पर शिकायत के निराकरण के लिए विस्तृत तथ्यात्मक प्रतिवेदन और स्पष्ट अभिमत दर्ज करने का निर्देश दिए थे। लेकिन इस मामले में कोई निर्णायक कदम नहीं उठाया गया और शिकायत का समाधान अभी तक नहीं हो पाया है। इसके पहले भी 10 फरवरी 2025 को पत्र द्वारा इस मामले के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए गए थे, लेकिन कोई प्रगति नहीं हुई। अब यह शिकायत बीस माह पुरानी हो चुकी है और आवेदक के अनुसार अधिकारियों की ओर से गंभीरता की कमी साफ नजर आ रही है। श्री राठौर ने अधिकारियों से आग्रह किया है कि मामले का शीघ्र समाधान किया जाए और पोर्टल पर निराकरण दर्ज किया जाए।More Stories
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन बैतूल - आमला विधानसभा क्षेत्र...
700 छात्र – छात्राएं हुए शामिल उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का किया प्रदर्शन
700 छात्र - छात्राएं हुए शामिल उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का किया प्रदर्शन बैतूल/- उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्थान आर डी पब्लिक स्कूल...
आरडीपीएस के प्राइमरी विंग में वार्षिक खेल दिवस की रही धूम 800 विद्यार्थियों ने सहभागिता कर खेल प्रतिभा का किया प्रदर्शन
आरडीपीएस के प्राइमरी विंग में वार्षिक खेल दिवस की रही धूम 800 विद्यार्थियों ने सहभागिता कर खेल प्रतिभा का किया...
हस्ताक्षरकर्ता के हस्ताक्षर भिन्न” के आधार पर चेक बाउंस केस में आरोपी महिला बरी, अधिवक्ता भारत सेन के मजबूत बचाव से मिली राहत
हस्ताक्षरकर्ता के हस्ताक्षर भिन्न" के आधार पर चेक बाउंस केस में आरोपी महिला बरी, अधिवक्ता भारत सेन के मजबूत बचाव...
