वन विभाग की कार्यवाही खेड़ी सावलीगढ़ रेंज के ग्राम जामली में छापामारी
Read Time:2 Minute, 21 Second
वन विभाग में कार्यवाही खेड़ी सावलीगढ़ रेंज के ग्राम जामली में छापामारी
अवैध सागौन से बनी चौखटें फिट करते समय की जब्त
बैतूल। पश्चिम बैतूल वनमंडल के अंतर्गत खेड़ी सावलीगढ़ परिक्षेत्र के ग्राम जामली में वन विभाग ने एक सटीक और सुनियोजित छापामारी अभियान चलाया। यह अभियान विश्वसनीय सूचना पर आधारित था, जिसके तहत दो टीमों का गठन कर छापेमारी की गई। पहली टीम ने शोभन नामक व्यक्ति के घर की तलाशी ली, जहां अवैध रूप से सागौन लकड़ी से बनी खिड़कियां और दरवाज़ों की चौखटें फिट की जा रही थीं। दूसरी टीम ने आरोपी शोभन के मुख्य निवास पर मारा छापा, जहां से कुल 0.382 घन मीटर सागौन लकड़ी बरामद की गई। इसमें से 0.196 घन मीटर लकड़ी जब्त की गई, जबकि 0.186 घन मीटर लकड़ी आरोपी शोभन की सुपुर्दगी में दी गई। पूछताछ के दौरान आरोपी शोभन कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जो यह सिद्ध कर सके कि उक्त लकड़ी वैध रूप से प्राप्त की गई थी। इससे यह स्पष्ट हो गया कि लकड़ी का कटाव अवैध था और उसे बिना किसी प्रमाण के बाजार में बेचा जा रहा था। इस मामले में भारतीय वन अधिनियम, 1927 और मध्यप्रदेश काष्ठ चिरान (विनियमन) नियम, 1984 के अंतर्गत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर प्राथमिक सूचना पत्र जारी किया गया है। यह छापामारी मुख्य वन संरक्षक, बैतूल सर्कल, कु. बासु कन्नौजिया और वनमंडलाधिकारी पश्चिम बैतूल, वरुण कुमार यादव के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। इस कार्रवाई को साऔलीगढ़ रेंज की टीम ने तत्परता और प्रभावी तरीके से अंजाम दिया।More Stories
बैतूल जिले केआठनेर ब्लाक के ढोडा पंचायत के गांव भटबोरी मे नाही बिजली हैना ही पक्का सडक रास्ता अभाव मे यहा के लोगों को आज भी आदम जमाने का संघर्ष करना पडताहै।
बैतूल जिले आठनेर ब्लॉक ढोडापंचायत के गांव भटबोरीमे मे नाही बिजी हैना ही पक्का सडक रास्ता अभाव मे यहा के...
सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे हर्ष उल्लास से मनाई गई सभी सामाजिक राजनैतिक प्रमुख संगठन भाजपा आप कांग्रेसीयो ने प्रतिमा छायाचित्र पर पुष्प माला चढाई अभिवादन किया . केक काटा गया ढोल ढमाके साथ रैली निकाली गई।
14 अप्रैल सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की 135वी जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे...
महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें। महिला शिक्षा-महिला सशक्तिकरण पर कार्य किया।एक शिक्षा के अभाव मे शुद्रो का पतन हुआ है।
महात्मा ज्योतिबा फुले की199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें। महिला शिक्षा-महिला सशक्तिकरण पर कार्य किया।एक शिक्षा के अभाव मे शुद्रो का...
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
