*सेंट फ्रांसिस स्कूल में वालीबॉल स्पर्धा हुईं, खेल दिवस समारोह का समापन* नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा विजेताओं को किया पुरस्कृत।
*सेंट फ्रांसिस स्कूल में वालीबॉल स्पर्धा हुईं, खेल दिवस समारोह का समापन*
नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा विजेताओं को किया पुरस्कृत।
सारनी। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा तीन दिवसीय खेल स्पर्धा का आयोजन नगर के विभिन्न शिक्षण संस्थान में किया गया।
नोडल अधिकारी केके भावसार ने बताया कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम के निर्देश पर नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा तीन दिन तक खेल प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता के अंतिम दिवस रविवार को
सेंट फ्रांसिस हाई स्कूल सारणी में वॉलीबॉल मैच का हुआ आयोजन। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा, पार्षद भीम बहादुर थापा, छाया अतुलकर उपस्थित रहे। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि खेल प्रतिभा निखारने का साधन है। उन्होंने कहा कि खेल दिवस पर तीन दिनों तक खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अक्सर मिला। रविवार को सेंट फ्रांसिस स्कूल सारनी में विद्यार्थियों की वालीबॉल स्पर्धा हुईं। इससे पूर्व शनिवार को बालक शाला सारनी में भी वालीबॉल स्पर्धा हुईं। शहीद भगत सिंह क्लब और बाबा मठारदेव क्लब के बीच मैच हुआं प्राचार्य सरिता झरबडे ने बताया कि मैच रोमांचक रहा। इस अवसर पर एनयूएलएम प्रभारी रंजीत डोंगरे ने खिलाड़ियों और दर्शकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई। कार्यक्रम में रामराज यादव, निराकार सागर, कीर्ति नायक, गुणवंत हुरमाड़े, मिथुन नकवाल, रामू दास, राकेश डोंगरे, बिरंची महानंद, नवीन निरापुरे, मनीष घोटे, फुटबाल खिलाड़ी प्रीतम सिंदूर समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
More Stories
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*...
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन*
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन* सारनी। भारत सरकार द्वारा जनगणना को लेकर अब तेजी से कार्यवाही शुरू हो गई...
दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध का होगा पालन*
*दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह...
जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई
*जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई* पाथाखेड़ा क्षेत्र का मुख्य नाला, कई...
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण*
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण* नगर पालिका में कार्यक्रम का आयोजन, नारी वंदन...
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा है – किरण तायडे
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत केवल एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा...
