*नगर पालिका के वर्कशॉप, गैराज, फायर स्टेशन, स्टोर, ट्रैचिंग ग्राउंड एवं ई-लाइब्रेरी में हुआ विश्वकर्मा पूजन, पूजन कर बांटा प्रसाद*
*नगर पालिका के वर्कशॉप, गैराज, फायर स्टेशन, स्टोर, ट्रैचिंग ग्राउंड एवं ई-लाइब्रेरी में हुआ विश्वकर्मा पूजन, पूजन कर बांटा प्रसाद*
आरती-पूजन में शामिल हुए कर्मचारी, वाहनों का भी किया गया पूजन।
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी के सभी स्टोर, गैराज व अन्य स्थानों पर बुधवार विश्वकर्मा भगवान का पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें जनप्रतिनिधियों के अलावा नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित हुए।
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर बुधवार को वार्ड 1 स्थित नगर पालिका के वर्कशॉप, स्टोर, वार्ड 22 स्थित ट्रैचिंग ग्राउंड, सारनी एवं पाथाखेड़ा फायर स्टेशन, पाथाखेड़ा स्थित ई-लाईब्रेरी, वाहन, विद्युत, सामान्य प्रशासन एवं विद्युत स्टोर, गैराज में विश्वकर्मा जी का पूजन किया गया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, पार्षदगण समेत अन्य लोगों ने पूजन किया। इस अवसर पर केके भावसार, सुखदेव बोरहपी, गुरूस्वामी एरूलू, दिलीप भालेराव, राजेश वागद्रे, लक्ष्मण पंडाग्रे, श्रीपत काटोलकर समेत अन्य लोग उपस्थित थे।
