सांसद खेल महोत्सव के तहत खिलाड़ियों ने लिया कबड्डी, खो-खो, भाला एवं गोला फेंक स्पर्धाओं में भाग, विजेता होंगे पुरस्कृत
*सांसद खेल महोत्सव के तहत खिलाड़ियों ने लिया कबड्डी, खो-खो, भाला एवं गोला फेंक स्पर्धाओं में भाग, विजेता होंगे पुरस्कृत*
नगर पालिका सारनी क्लस्टर के पंजीकृत खिलाडियों ने लिया हिस्सा, अन्य खेलों के आयोजन द्वितीय चरण में।
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी के क्लस्टर क्षेत्र में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन मंगलवार 14 अक्टूबर को किया गया। इसके तहत विभिन्न स्कूलों एवं मैदानों पर पंजीकृत खिलाडी खेल स्पर्धाओं में हिस्सा लिया।
मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार सांसद खेल महोत्सव के आयोजन हेतु सारनी नगरीय क्षेत्र एवं क्लस्टर में शामिल आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को खेल हेतु मंच प्रदान करने के लिए पंजीयन का कार्य 29 अगस्त से 20 सितंबर तक किया गया। इस अवधि में पंजीकृत खिलाड़ी मंगलवार 14 अक्टूबर को आयोजित खेल स्पर्धाओं शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरूआत नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, पार्षद भीम बहादुर थापा, प्रवीण सोनी, योगेश बर्डे ने की नोडल अधिकारी केके भावसार एवं सहायक रंजीत डोंगरे ने बताया कि इसके तहत कन्या स्कूल सारनी में खो-खो एवं कबड्डी स्पर्धा, ताल कटोरा स्टेडियम में वालीबॉल, वर्कर्स क्लब शोभापुर, ऑफिसर्स क्लब सारनी में बैडमिंटन एवं विजय क्रीड़ांगन पाथाखेड़ा में एथलेटिक्स के तहत 100 से 1600 मीटर दौड़, भाला एवं गोला फेंक स्पर्धाओं का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में अंजनी भालेकर, ब्लाक समन्वयक शैलेंद्र शर्मा, शंकर भंडारे, रामा वाईकर, विलास चौधरी समेत अन्य लोगों ने योगदान दिया। आगामी दिनों में द्वितीय चरण में अन्य खेलों का आयोजन किया जाएगा। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत भी किया जाएगा।
More Stories
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*...
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन*
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन* सारनी। भारत सरकार द्वारा जनगणना को लेकर अब तेजी से कार्यवाही शुरू हो गई...
दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध का होगा पालन*
*दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह...
जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई
*जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई* पाथाखेड़ा क्षेत्र का मुख्य नाला, कई...
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण*
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण* नगर पालिका में कार्यक्रम का आयोजन, नारी वंदन...
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा है – किरण तायडे
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत केवल एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा...
