*जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर पालिका कर्मचारियों ने गोशाला कुएं की श्रमदान से की सफाई*
*जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर पालिका कर्मचारियों ने गोशाला कुएं की श्रमदान से की सफाई*
आज ट्रेचिंग ग्राउंड कुएं की की जाएगी सफाई, 30 जून तक सतत चलेगा अभियान, आम लोगों के सहयोग से किया जा रहा जल स्त्रोतों का पुनर्जीवन।_
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल स्त्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए रविवार 23 जून को श्रमदानियों के साथ सुबह 8 बजे से वार्ड 01 नगर पालिका की गोशाला के सार्वजनिक कुएं की श्रमदान से सफाई की।मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा जन सहयोग से श्रमदान कर जलस्त्रोतों का पुनर्जीवन किया जा रहा है। जलस्त्रोतों के क्षमतावर्धन के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। उक्त अभियान 30 जून तक सतत चलाया जा रहा है। नगर पालिका की टीम ने रविवार को सारनी क्षेत्र में वार्ड 1 स्थित नगर पालिका गोशाला के समीप बने सार्वजनिक कुएं की सफाई की। गर्मी के दिनों में पेयजल संकट की स्थिति में इसी कुएं से टैंकरों को भरकर पानी सप्लाई किया जाता है। नगर पालिका कर्मचारियों ने कुएं के बाहर लगी झाड़ियों को साफ किया। इसके अलावा पानी के अंदर काफी मात्रा में गंदगी फैल गई थी। इसे भी साफ किया गया। यही पर सभी को जलसंरक्षण की शपथ दिलाई गई। सोमवार को नपा कर्मचारियों द्वारा श्रमदान के माध्यम से वार्ड 22 ट्रैचिंग ग्राउंड स्थित सार्वजनिक कुएं की सफाई की जाएगी।
More Stories
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*...
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन*
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन* सारनी। भारत सरकार द्वारा जनगणना को लेकर अब तेजी से कार्यवाही शुरू हो गई...
दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध का होगा पालन*
*दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह...
जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई
*जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई* पाथाखेड़ा क्षेत्र का मुख्य नाला, कई...
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण*
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण* नगर पालिका में कार्यक्रम का आयोजन, नारी वंदन...
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा है – किरण तायडे
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत केवल एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा...
