डेंगू बीमारी से बचने स्वास्थ्य विभाग ने की एडवाइजरी जारी
Read Time:2 Minute, 26 Second
डेंगू बीमारी से बचने स्वास्थ्य विभाग ने की एडवाइजरी जारी
बैतूल । स्वास्थ्य विभाग द्वारा डेंगू बीमारी से बचने के लिए एडवाइजरी जारी की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रविकांत उईके ने बताया कि माह जुलाई प्रतिवर्ष डेंगू निरोधक माह के रूप में मनाया जाता है। डेंगू रोग एडीज मच्छर के काटने से फैलता है, यह मच्छर साफ पानी में पनपता है, अतः: सप्ताह में एक बार कूलर, टंकी एवं अन्य स्थानों पर भरे हुए पानी को अवश्य खाली करना चाहिये। टायर, गमले, नारियल के खोल आदि में पानी जमा नहीं होने देना चाहिये। जहां पानी खाली करना संभव न हो वहां मीठा तेल डाल दे, जिससे पानी के ऊपर तेल की परत बन जाती है और एडीज मच्छर के लार्वा नष्ट हो जाता हैं।
डेंगू बुखार के लक्षण
डॉ.उईके ने बताया कि डेंगू के प्रमुख लक्षण तेज बुखार आना, मांसपेशियों, जोड़ों में दर्द होना, सिर दर्द होना, आंखों के पिछले हिस्से में दर्द होना एवं शरीर पर लाल चकत्ते पड़ना है। इस प्रकार के लक्षण दिखाई दें तो नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क करें। डेंगू के प्रति स्वयं जागरूक रहें एवं अन्य लोगों में भी जागरूकता का प्रसार करें।
सावधानियां
डॉ.उईके ने बताया कि डेंगू से बचने के लिए सायं काल में एवं बाहर घूमते समय प्रयास करना चाहिये कि फुल बाहों के कपड़े पहने, सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें, मच्छरों को भगाने वाली क्वाईल, क्रीम एवं रिपेलेन्ट लिक्विड का इस्तेमाल करें, मच्छरों को मारने के लिए इलेक्ट्रिक रैकेट का इस्तेमाल करें, खिडक़ी दरवाजों पर मच्छररोधी जाली लगवाएं। कूलर का खस भी प्रतिवर्ष बदलें एवं पुराने खस को जलाकर नष्ट करें।
More Stories
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन बैतूल - आमला विधानसभा क्षेत्र...
