शासकीय प्राथमिक शाला खामढाना में विदाई समारोह का आयोजन, सेवानिवृत शिक्षक को दी विदाई

Spread the love
Read Time:2 Minute, 52 Second

शासकीय प्राथमिक शाला खामढाना में विदाई समारोह का आयोजन, सेवानिवृत शिक्षक को दी विदाई

बैतूल। आमला तहसील अंतर्गत ग्राम पंचायत गुबरेल की शासकीय प्राथमिक शाला खाम ढाना के सम्मानित शिक्षक श्यामा प्रसाद बेलवंशी ने 30 जून को सेवानिवृत्त होकर अपने लंबी और समर्पित सेवा की समाप्ति की। इस अवसर पर पूर्व विद्यार्थियों ने एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत एक विशाल रैली से हुई, जिसमें ग्रामीण और पूर्व विद्यार्थियों ने शिक्षक श्री बेलवंशी का जगह-जगह फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया। रैली के बाद आयोजित कार्यक्रम में पूर्व छात्रों ने उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके योगदान को सराहा। 
कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक श्री बेलवंशी ने अपने जीवन के अनुभवों को साझा करते हुए विद्यार्थियों को शिक्षा की महत्वता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं होती, यह जीवन के हर पहलू में मार्गदर्शन करती है। यदि आप मन लगाकर पढ़ाई करते हैं, तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए मन लगाकर पढ़ाई करने की प्रेरणा दी। ज्ञातव्य है कि शिक्षक श्री बेलवंशी के  द्वारा पढाएं गए लगभग 15 विद्यार्थी वर्तमान में शासकीय सेवाओं में कार्यरत हैं। विदाई समारोह में शिक्षक श्री बेलवंशी के योगदान को याद करते हुए विद्यालय के प्रधानाध्यापक और जन शिक्षा केंद्र मोरखा के स्टाफ ने उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मोनिश सिंगारे पटेल, पारेश्वर सिंगारे, दुलीचंद सिंगारे, शिक्षक मनोज देशमुख, सुखदेव बेलवंशी, मदनलाल उइके, अतिथि शिक्षक सतीश सिंगारे, समाजसेवी राजेश देशमुख, डॉ.टोडरमल नागवंशी, रवि मन्नारे, कमलेश देशमुख, नजरुलाल सहित विद्यार्थी, ग्रामीण जन उपस्थित रहे।
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post हाईस्कूल पहुंच मार्ग मरम्मत के लिए विधायक निधी से एक लाख स्वीकृत
Next post मप्र कुर्मी क्षत्रिय समाज की महिला अध्यक्ष बनी लता वर्मा