कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने शाहपुर के कोयलारी पहुंचकर विस्थापित परिवारों से की चर्चा
कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने शाहपुर के कोयलारी पहुंचकर विस्थापित परिवारों से की चर्चा
बैतूल, 31 अगस्त 2024
कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने शनिवार को शाहपुर ब्लॉक के कोयलारी जंगल पहुंचकर विस्थापित परिवारों से चर्चा की। इस दौरान कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने विस्थापित परिवारों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके, एसडीएम अभिजीत सिंह, तहसीलदार एवं वन विभाग का अमला उपस्थित था।
उल्लेखनीय है कि शाहपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम सीरघाट रैयत के कोयलारी जंगल में लगभग 150 परिवार तंबू बनाकर निवासरत है। ग्राम कोयलारी के ग्रामीणों द्वारा पूर्व में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी को ज्ञापन सौंपकर कोयलारी के जंगल में बसे लगभग 150 परिवारों को हटाए जाने की मांग की गई थी। विस्थापित परिवारों और ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने और समाधान के लिए कलेक्टर श्री सूर्यवंशी कोयलारी के जंगल पहुंचे। विस्थापित ग्रामीणों के साथ बातचीत की और उनके पक्ष को समझने के लिए पुराने कागजों को देखा। कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने वन विभाग के एसडीओ को विस्थापित परिवारों के दस्तावेजों को एकत्रित किए जाने के निर्देश दिए।
More Stories
बैतूल जिले केआठनेर ब्लाक के ढोडा पंचायत के गांव भटबोरी मे नाही बिजली हैना ही पक्का सडक रास्ता अभाव मे यहा के लोगों को आज भी आदम जमाने का संघर्ष करना पडताहै।
बैतूल जिले आठनेर ब्लॉक ढोडापंचायत के गांव भटबोरीमे मे नाही बिजी हैना ही पक्का सडक रास्ता अभाव मे यहा के...
सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे हर्ष उल्लास से मनाई गई सभी सामाजिक राजनैतिक प्रमुख संगठन भाजपा आप कांग्रेसीयो ने प्रतिमा छायाचित्र पर पुष्प माला चढाई अभिवादन किया . केक काटा गया ढोल ढमाके साथ रैली निकाली गई।
14 अप्रैल सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की 135वी जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे...
महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें। महिला शिक्षा-महिला सशक्तिकरण पर कार्य किया।एक शिक्षा के अभाव मे शुद्रो का पतन हुआ है।
महात्मा ज्योतिबा फुले की199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें। महिला शिक्षा-महिला सशक्तिकरण पर कार्य किया।एक शिक्षा के अभाव मे शुद्रो का...
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
