*स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने बनाई मानव श्रृंखला*
*स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्कूली बच्चों ने बनाई मानव श्रृंखला*
सारनी। स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत स्वच्छता ही सेवा अभियान में नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत लिटिल फ्लावर हायर सेकेंडरी स्कूल पाथाखेड़ा व शासकीय एकीकृत हायर सेकेंडरी स्कूल द्वारा मानव श्रृंखला निर्मित की गई। नोडल अधिकारी केके भावसार ने बताया कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम ने निर्देशन में विभिन्न संस्थानों में सतत गतिविधियां आयोजित की जा रही है। स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत स्कूली बच्चों द्वारा मानव श्रृंखला निर्मित करते हुए नगर के नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक होने हेतु प्रेरित किया गया।स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर श्रीमती रजनी श्रीवास्तव एवं श्रीमती जयश्री डोंगरे कार्यक्रम में उपस्थित रहे। लिटिल फ्लावर हायर सेकंडरी स्कूल पाथाखेड़ा की प्राचार्य सिस्टर बिंसी
ने स्वच्छता पर बच्चो से संवाद करते हुए नगर पालिका व स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर रजनी श्रीवास्तव का आभार प्रकट किया। जिसमे संस्था प्रमुख सिस्टर मेरीसीलिन ,प्राचार्य सिस्टर बिंसी, वरिष्ठ व्याख्याता एम.एस. कुरैशी, शिक्षिका पिंकी राजेश, कांति सूर्यवंशी, अंबर यादव, लक्ष्मी ठाकुर, खुशबू अंसारी , विजयलक्ष्मी, सोनी मैडम, परवीन, शबाना एवं अन्य शिक्षक, शिक्षिकाओं सहित स्कूल स्टाफ का सहयोग सराहनीय रहा।
कार्यक्रम के अंत में कुरैशी सर ने नगरपालिका स्टाफ और कल्पतरू वेलफेयर सोसायटी का आभार प्रकट किया। मानव श्रृंखला बनाकर स्वच्छता संदेश देने वाले समस्त शिक्षकों और छात्रों को स्वच्छता शपथ दिलाई गई।
More Stories
जल गंगा अभियान के तहत छठ घाट पर श्रमदान से की सफाई, पानी से जलकुंभी निकालकर घाट की सफाई
*जल गंगा अभियान के तहत छठ घाट पर श्रमदान से की सफाई, पानी से जलकुंभी निकालकर घाट की सफाई* सार्वजनिक...
नगर पालिका सारनी में छह एल्डरमैन नियुक्त, परिषद एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने किया स्वागत व सम्मान
*नगर पालिका सारनी में छह एल्डरमैन नियुक्त, परिषद एवं अधिकारी-कर्मचारियों ने किया स्वागत व सम्मान* नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा...
*जल गंगा अभियान के तहत आज छठ घाट पर होगी श्रमदान से सफाई*
*जल गंगा अभियान के तहत आज छठ घाट पर होगी श्रमदान से सफाई* सारनी। जल गंगा संवर्धन अभियान के तीसरे...
*परिषद का सम्मेलन: नगर पालिका का 143 करोड़ का सालाना बजट पारित*
*परिषद का सम्मेलन: नगर पालिका का 143 करोड़ का सालाना बजट पारित* _35 करोड़ से बनेगा दूषित जल उपचार संयंत्र,...
27 को रामनवमी एवं 31 को महावीर जयंती पर बंद रहेंगी मांस, मटन दुकानें
*27 को रामनवमी एवं 31 को महावीर जयंती पर बंद रहेंगी मांस, मटन दुकानें* सारनी। रामनवमी पर्व एवं महावीर जयंती...
*जल गंगा संवर्धन अभियान का तीसरा चरण प्रारंभ, नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर किया कुएं की सफाई का काम*
*जल गंगा संवर्धन अभियान का तीसरा चरण प्रारंभ, नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने श्रमदान कर किया कुएं की सफाई का काम*...
