*दत्तोपंत ठेंगड़ी की पुण्यतिथि को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया*
*दत्तोपंत ठेंगड़ी की पुण्यतिथि को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया*
सारनी। नगर पालिका नगर पंचायत मजदूर संघ संबद्ध भारतीय मज़दूर संघ सारनी द्वारा भारतीय मजदूर संघ के संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी जी की पुण्य तिथि को सामाजिक समरसता दिवस के रूप में मनाया गया। जिलाध्यक्ष कमल किशोर भावसार की अध्यक्षता में सेवा बस्ती में यह कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर कार्यकर्म में उपस्थित नगरीय निकाय के प्रदेश प्रभारी हरिओम कुशवाहा ने कहा कि सामाजिक समरसता के चलते सम्पूर्ण मानव समाज मानवीय गुण कर्म से समरस होगा।
भारतीय मज़दूर संघ के गीत के अनुरूप सामाजिक समरसता के ध्येय की पूर्ति संभव है। सभी धर्म-संप्रदाय और जातियां आपस में पूर्ण सौहार्द, समन्वय और भाईचारे की भावना से एक दूसरे के लिए समर्पित रहें, यही ठेंगड़ी जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी। नगर पालिका संघ के जिला अध्यक्ष भावसार ने कहा कि ठेंगड़ी जी का पूरा जीवन समाज के गरीब, दिहाड़ी मज़दूर एवं पीड़ित जनों के उत्थान के लिए समर्पित रहा, उनके पूर्ण प्रासंगिक आदर्शों के निर्वहन की जिम्मेदारी अब हमारी है। गरीबों की सेवा ही सच्ची सेवा है एवं सामाजिक समरसता से ही एकात्म समाज का मार्ग प्रशस्त होगा। इस अवसर पर सतपाल सोना, रामकरण पथरोड, विजय रत्ती, कालीचरण, राहुल झा, दीपक छंगा, पंडित डोंगरे, बलराम सोना, राष्ट्रों सोनी, गया प्रसाद, गोपी सिंदूर, गोपाल सोना, रविन्द्र डोंगरे सहित संगठन के कर्मचारी एवं बस्ती के आम नागरिक भी उपस्थित थे।
More Stories
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*...
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन*
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन* सारनी। भारत सरकार द्वारा जनगणना को लेकर अब तेजी से कार्यवाही शुरू हो गई...
दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध का होगा पालन*
*दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह...
जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई
*जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई* पाथाखेड़ा क्षेत्र का मुख्य नाला, कई...
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण*
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण* नगर पालिका में कार्यक्रम का आयोजन, नारी वंदन...
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा है – किरण तायडे
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत केवल एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा...
