अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सारनी नगर पालिका में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का किया सीधा प्रसारण। लाड़ली बहना योजना की राशि अंतरण कार्यक्रम

Spread the love
Read Time:1 Minute, 50 Second

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सारनी नगर पालिका में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का किया सीधा प्रसारण।

लाड़ली बहना योजना की राशि अंतरण कार्यक्रम

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी में शनिवार 8 मार्च को विश्व महिला दिवस के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर मुख्मंत्री डॉ. मोहन यादव के कार्यक्रम का भोपाल से सीधा प्रसारण किया गया। इस मौके पर अधिकारी, कर्मचारी और स्व. सहायता समूह की महिलाएं उपस्थित थी।

विश्व महिला दिवस के मौके पर कार्यक्रम आयोजन किया गया। भोपाल के कुशाभाउ ठाकरे सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम का वेबकास्ट के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। इसमें मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा कार्यक्रम को संबोधित किया गया। मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश की लाड़ली बहनाओं को राशि का अंतरण भी किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका में सहायक लेखा अधिकारी ब्रजेश नागर, हितेश शाक्य, सेनेटरी इंस्पेक्टर केके भावसार, महिला बाल विकास विभाग से संगीता धुर्वे, रश्मि अकोदिया, आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर डे-एलएलयूएम शाखा द्वारा महिलाओं का सम्मान भी किया गया।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post भारतीय मजदूर संघ ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस
Next post भडूस की महिलाओं ने ग्राम सभा में उठाया अधूरी जल जीवन मिशन योजना का मुद्दा