बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता रथ यात्रा का शुभारंभ
Read Time:3 Minute, 20 Second
बाल विवाह रोकथाम के लिए जागरूकता रथ यात्रा का शुभारंभ
अपर कलेक्टर श्री श्रीवास्तव ने जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
बैतूल। प्रदीपन संस्था बोरगांव द्वारा बाल विवाह मुक्त जिला बनाने के उद्देश्य से एक जागरूकता रथ यात्रा का शुभारंभ सोमवार को जिला कलेक्टर कार्यालय से किया गया। इस रथ यात्रा को अपर कलेक्टर श्री राजीव नंदन श्रीवास्तव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। संस्था की संचालिका श्रीमती रेखा गुजरे ने बताया कि इस रथ यात्रा का मुख्य उद्देश्य अक्षय तृतीया 30 अप्रैल के अवसर पर जिले में एक भी बाल विवाह न होने देना है तथा बैतूल को बाल विवाह मुक्त जिला बनाना है। यह रथ यात्रा बैतूल, भैंसदेही और भीमपुर ब्लॉकों के 50 गाँवों में जाकर ग्रामीण जनसमुदाय को बाल विवाह के दुष्परिणाम और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 की जानकारी देगी। श्रीमती गुजरे ने यह भी बताया कि इस अधिनियम के अंतर्गत बाल विवाह में शामिल होने वाले रिश्तेदार, टेंट हाउस, कैटरिंग, बैंड-बाजे और लाइटिंग सेवाओं को भी कानूनी सजा का प्रावधान है। बाल विवाह से बच्चों का शारीरिक और बौद्धिक विकास प्रभावित होता है, जिससे कुपोषण, मातृ मृत्यु दरऔर शिशु मृत्यु दर में वृद्धि होती है।अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती जोशी ने किया यात्रा का स्वागत—
रथ यात्रा कलेक्टर कार्यालय से रवाना होकर जिला पुलिस कार्यालय पहुंची, जहां अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी ने यात्रा का स्वागत किया। उन्होंने प्रदीपन संस्था की इस पहल की सराहना करते हुए पुलिस विभाग की ओर से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।रथ यात्रा ग्राम बोड़ी, बगवाड़, कुमार टेक आदि में जाकर जनजागरूकता फैलाएगी। इस अभियान में शासकीय विभागों के अधिकारी, पुलिस विभाग के प्रतिनिधि, और प्रदीपन संस्था की टीम शामिल है, जिसमें कोऑर्डिनेटर सुनील कुमार, काउंसलर दीपमाला खातरकर, चारूलता वर्मा, अलका नागले, ज्योति बागवे, पुनम अतुलकर, विशाल आर्य, रविशंकर चवारे, राकेश मनाशे, संस्था प्रमुख रेखा गुजरे और मीरा एंथोनी शामिल हैं।
More Stories
सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे हर्ष उल्लास से मनाई गई सभी सामाजिक राजनैतिक प्रमुख संगठन भाजपा आप कांग्रेसीयो ने प्रतिमा छायाचित्र पर पुष्प माला चढाई अभिवादन किया . केक काटा गया ढोल ढमाके साथ रैली निकाली गई।
14 अप्रैल सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की 135वी जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे...
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
