सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने नशा नहीं करने का संकल्प लिया।
सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी में विश्व तंबाकू निषेध दिवस के मौके पर सभी अधिकारी-कर्मचारियों ने नशा नहीं करने का संकल्प लिया।
नगर पालिका सभाकक्ष में शुक्रवार दोपहर 2 बजे सभी अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति में तंबाकू निषेध दिवस पर शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सहायक लेखाधिकारी ब्रजेश नागर, प्रभारी अधिकारी केके भावसार, उपयंत्री रविंद्र वराठे, नितिन मीणा, हितेश शाक्य समेत अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। इस अवसर पर श्री भावसार ने कहा कि तंबाकू, मद्यपान, नशीली दवाएं एवं विभिन्न प्रकार के नशे के पदार्थ मानव जीवन के लिए खतरा है। इससे विभिन्न घातक बीमारियां होती हैं। उन्होंने बताया कैंसर, हृदय रोग, ब्लड प्रेशर, किडनी, लीवर की बीमारियों के अलावा हाईपर टेंशन एवं ब्रेन की बीमारियों से व्यक्ति ग्रसित हो सकता है। इसलिए सभी प्रकार के नशों से दूर रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को नशे से दूर करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। साथ ही उसकी लत को दूर करने में मदद करनी चाहिए। इसके लिए शासन ने राष्ट्रीय नशामुक्ति हेल्प लाइन क्र. 14446 स्थापित की है। इस नंबर पर फोन कर मदद ली जा सकती है। कार्यक्रम के दौरान रंजीत डोंगरे ने उपस्थित अधिकारी-कर्मचारियों को संकल्प दिलाया। इस अवसर पर महेश शर्मा, दिलीप भालेराव, सुखदेव बोरहपी, राजेश बगाहे, तीरथ वरकड़े, प्रह्लाद देशमुख, श्रीपत काटोलकर, आरएस सतवंशी, कमल चौरे, संतोष धोटे, लक्ष्मण पंडाग्रे, उमेश परते, कमल बिहारे, चंद्रकला पाल, शिवानी दास, सोनम गोहे, पप्पी अश्वारे, अनिता लोखंडे, सद्दाम अंसारी, प्रवीण आम्रवंशी, दीपक मोहबे, मुरारी यादव, अनिता समेत अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।
More Stories
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*...
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन*
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन* सारनी। भारत सरकार द्वारा जनगणना को लेकर अब तेजी से कार्यवाही शुरू हो गई...
दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध का होगा पालन*
*दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह...
जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई
*जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई* पाथाखेड़ा क्षेत्र का मुख्य नाला, कई...
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण*
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण* नगर पालिका में कार्यक्रम का आयोजन, नारी वंदन...
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा है – किरण तायडे
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत केवल एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा...
