*जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत वार्ड 10 के दो सार्वजनिक कुओं की श्रमदान कर की सफाई, 7 पार्कों में पौधारोपण की तैयारी*

Spread the love
Read Time:3 Minute, 50 Second

*जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत वार्ड 10 के दो सार्वजनिक कुओं की श्रमदान कर की सफाई, 7 पार्कों में पौधारोपण की तैयारी*

स्व सहायता समूह की महिलाओं ने श्रमदान कर पौधारोपण के लिए तैयार किए गड्ढे, आगामी 5 जून को होगा पौधारोपण।

सारनी। नगर पालिका सारनी द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत गुरूवार 15 मई को वार्ड 10 के दो सार्वजनिक कुओं की सफाई श्रमदान के माध्यम से की गई। इसके अलावा शहर के 7 पार्को में आगामी 7 जून को होने वाले पौधारोपण की तैयारियां भी श्रमदान के माध्यम से की गई। नगर पालिका द्वारा अभियान के तहत जलस्रोतों एवं गार्डन समेत अन्य स्थानों पर श्रमदान कर सफाई की जा रही है।जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आगामी 30 जून तक जलस्रोतों के संरक्षण एवं संवर्धन के कार्य के साथ हरित अभियान भी चलाया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने बताया कि अभियान के तहत निकाय क्षेत्र में सतत अभियान चलाकर जलस्रोतों को साफ किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि 15 मई को सुबह 8 बजे से वार्ड 10 ईंटा भट्टा क्षेत्र में दो सार्वजनिक कुओं की श्रमदान के माध्यम से सफाई की गई। नगर पालिका कर्मचारियों ने कुएं से शैवाल, झाड़ियां साफ की। इसके अलावा नगर पालिका कर्मचारी, स्व सहायता समूह के लोगों द्वारा श्रमदान किया गया।

आगामी 5 जून को जल गंगा अभियान के तहत इन पार्कों में पौधारोपण किया जाएगा।

इसके तहत श्री राम मंदिर के पास पार्क, शहीद स्मारक, एसडीओपी कार्यालय के सामने पार्क, कन्या हाई स्कूल पार्क, पानी टंकी नेहरू स्कूल के पास पार्क, ट्रेचिंग ग्राउंड पार्क, ई-लाइब्रेरी पार्क में यह पौधारोपण कार्य किया जाएगा। इसके लिए समूह के लोगों ने नगर पालिका कर्मचारियों के साथ मिलकर सफाई एवं पौधारोपण के लिए गड्ढे भी किए। इस अवसर पर उमंग महिला मंडल, बोधिसत्व समूह, धानी महिला मंडल, नव निर्माण समूह, सावित्री बाई फुले समूह, श्री गणेश स्व सहायता समूह, गायत्री स्व सहायता समूह, खेड़ापति स्व सहायता समूह, लक्ष्मी स्व सहायता समूह, शारदा स्व सहायता समूह, कादंबरी स्व सहायता समूह, एकता स्व सहायता समूह, संजीवनी स्व सहायता समूह, पंचवटी स्व सहायता समूह, जीविका स्व सहायता समूह, दिशा स्व सहायता समूह, साक्षी स्व सहायता समूह समेत अन्य समूह की महिलाएं उपस्थित रहीं। महिलाओं ने श्रमदान में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी रविंद्र वराठे, सहायक नोडल अधिकारी कमलेश पटेल व अन्य टीम मौजूद थी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post जमीनी लेनदेन को लेकर झाड़ेगांव निवासी सुमित्रा बाई ने की शिकायत कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन
Next post दो दिवसीय धूमावती महाविद्या साधना शिविर आज से