मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर महिला समूहों की बैठक, अध्यक्ष ने तैयारियों की दी जानकारी

Spread the love
Read Time:3 Minute, 20 Second

*मुख्यमंत्री के स्वागत को लेकर महिला समूहों की बैठक, अध्यक्ष ने तैयारियों की दी जानकारी*

नगर पालिका एवं पाथाखेड़ा में बैठक का आयोजन, दौरा कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह।_

सारनी। प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आगामी 28 मई को सारनी भ्रमण पर आ रहे हैं। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर नगर पालिका तैयारियों में जुट गई है। सोमवार को नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार एवं अधिकारियों ने शोभापुर में स्व सहायता समूह की महिलाओं की बैठक का आयोजन किया। तैयारियों को लेकर विचार विमर्श हुआ।

 

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आगामी 28 मई को सारनी प्रवास प्रस्तावित है। इसकी तैयारियों को लेकर उक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक नगर पालिका अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा, पार्षद भीम बहादुर थापा, अन्य पार्षदगण, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सीके मेश्राम, डे-एनयूएलएम के नोडल अधिकारी के. के. भावसार की उपस्थिति में आयोजित की गई। शोभापुर विवेक वाणी संघ और पाथाखेड़ा  सेक्टर में भी बैठक आयोजित की गई। बैठक में अध्यक्ष किशोर बरदे ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री महिला सशक्तिकरण को लेकर सतत कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि समूह की महिलाओं और पदाधिकारियों को मिलकर अधिक से अधिक संख्या में महिला हितग्राही, आम नागरिकों को जन दर्शन एवं सभा में उपस्थित कराना है। नपाध्यक्ष ने कहा कि सारनी क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण एवं रोजगार को लेकर मुख्यमंत्री से चर्चा भी की जाएगी।  बैठक में एनयूएलएम शाखा प्रभारी रंजीत डोंगरे समेत अन्य लोग उपस्थित थे। सभी महिलाओं से मुख्यमंत्री के प्रवास कार्यक्रम को सफल बनाने का आग्रह किया है। इस अवसर पर शारदा समूह, सारथी समूह, सावित्री समूह, लक्ष्मीबाई समूह, अन्नपुर्णा समूह, सत्यसांई समूह, पुष्पक महिला समूह, कावेरी, रानीवती समूह, वैष्णवी समूह, चेतना समूह, सतपुड़ा, ग्राम भारती, गौरी, स्व चेतना, नई रोशनी समूह, विदुषी, धनी, अनुसुइया, जय माता दी, गरिमा, साधना, रानी दुर्गावती, ताप्ती, उद्गम समूह, जय मां खेड़ापति, पंचवटी, एकता, कादंबरी, नव निर्माण, सुजाता समूह, सहमयी समूह की महिलाएं उपस्थित थीं।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post मध्यप्रदेश में आरपीआई (आंबेडकर) को मजबूत करेंगे डा मोहनलाल पाटील
Next post भोपाल: कोतवाली थाना में महिला के साथ बर्बरता, यौन उत्पीड़न की धमकी और अमानवीय मारपीट का आरोप