ग्राम कौड़िया में धरती आबा विशेष शिविर का आयोजन
Read Time:2 Minute, 42 Second
ग्राम कौड़िया में धरती आबा विशेष शिविर का आयोजन
बैतूल। धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत ग्राम कौड़िया में मंगलवार को विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में शासन की जनहितकारी योजनाओं को एक मंच पर लाकर लगभग 150 ग्रामीणों को लाभांवित किया गया। इस अवसर पर उप सरपंच रामदास सलामे ने कहा कि जनजातीय आबादी के लिए समान अवसरों का सृजन, सामाजिक-आर्थिक स्तर का विकास, बुनियादी ढांचे के सुधार और स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आजीविका के क्षेत्र में ठोस प्रगति के लिए धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान चलाया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि आदिवासी और ग्रामीण समुदाय तक हर योजना की जानकारी तथा उसका लाभ सीधे और पारदर्शी तरीके से पहुंचे। सरपंच अनेदी सुनील उईके ने कहा कि धरती आबा शिविर के माध्यम से किसानों, महिलाओं, युवाओं और वृद्धों के लिए समर्पित योजनाएं जैसे आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, पेंशन योजना, राशन कार्ड, जनधन योजना, आदि को सरल प्रक्रिया में लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। शिविर में ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर सरकार की योजनाओं का लाभ लिया और अपनी समस्याओं को भी जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा।—शिविर में यह रहे शामिल—
शिविर में सरपंच अनेदी सुनील उईके, उप सरपंच रामदास सलामे, सचिव देवराव सलामे, रोजगार सहायक घम्मर मर्सकोले, मोबाइलजर बबली वटके, सन्तुलाल मर्सकोले, रंगीलाल मेश्राम, कृषि विभाग से विकास बमानिया, पटवारी गणेश बारस्कर, ग्राम कोटवार सुनील बेले, मुन्नालाल वर्टी, प्रमोद बेले, सतीष मालवीय, सुदेश उईके, लतिप मेश्राम, किशोर दहीकर, दिनेश बड़ोदे, जयदेव जावरकर, श्रीराम, कृष्णा, गंगाराम प्रमिला बेले, श्यामलता सालवे, कल्पना मालवीय, कमलती नागले सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।
More Stories
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन बैतूल - आमला विधानसभा क्षेत्र...
