तवा टू खदान खस्ताहाल सड़क रोजाना कोल कर्मी हो रहे दुर्घटना के शिकार

Spread the love
Read Time:1 Minute, 48 Second

तवा टू खदान खस्ताहाल सड़क 

रोजाना कोल कर्मी हो रहे दुर्घटना के शिकार

पाथाखेड़ा।आ ल इंडिया एससी,एसटी, ओबीसी एम्पलाईज कोऑर्डिनेशन, कौंसिल पाथाखेड़ा क्षेत्र ने तवा 2 खदान पर आने जाने वाले कोल कामगारों हेतु सड़क की खस्ताहाल हो जाने पर महाप्रबंधक पाथाखेड़ा से मरम्मत करने की मांग की है कौंसिल के कोल इंडिया मीडिया प्रभारी एवं क्षेत्रीय महासचिव संतोष कैथवास ने महाप्रबंधक को पत्र लिखकर मांग की है कि रोजाना हजारों की संख्या में कामगार तीनों पालियों में ड्यूटी तवा 2 खदान आना जाना करते हैं सड़क की स्थिति यह है कि सड़क गड्ढे में है की गड्ढों में सड़क पहचानना मुश्किल है जिसके चलते कई कामगार रोजाना दुर्घटना से घायल हो रहे हैं। महाप्रबंधक द्वारा खदानों एवं क्षेत्रीय स्तर पर हमेशा सुरक्षा हेतु जागरूकता एवं प्रशिक्षण का आयोजन किया जाता है कोल कामगार सुरक्षित खदानों तक पहुंचे जिसकी जिम्मेदारी पाथाखेड़ा प्रबंधन की बनती है। जिसको देखते हुए मुख्य महाप्रबंधक द्वारा पहल कर वैकल्पिक व्यवस्था बनाकर गड्डो को भरवा कर मरम्मत का कार्य शीघ्र ही किया जाए ऐसी मांग कौंसिल पाथाखेड़ा क्षेत्र करती है।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post शोभापुर कॉलोनी के वार्ड 31 में 8 जुलाई 2025 को तेज बारिश के कारण नाले में बाढ़ आ गई *बाढ़ आपदा हेतु नगर पालिका में कंट्रोल रूम स्थापित, निगरानी दल गठित*
Next post शोभापुर कालोनी : आषाढ़ पूर्णिमा को गुरु पूर्णिमा मनाई।