मुख्यमंत्री डॉ. यादव जल गंगा संवर्धनअभियान के अंतर्गत ताप्ती नदी के उद्गम स्थल बैतूल जिले के मुलताई पहुंचे। ताप्ती माता को चुनरी चढ़ाई

Spread the love
Read Time:2 Minute, 38 Second

 डॉ. यादव जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ताप्ती नमुख्यमंत्रीदी के उद्गम स्थल बैतूल जिले के मुलताई पहुंचे। ताप्ती माता को चुनरी चढ़ाई।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ताप्ती नदी के उद्गम स्थल बैतूल जिले के मुलताई पहुंचे। डॉ. यादव ने सूर्यपुत्री मां ताप्ती के तट पर पूजा अर्चना कर ताप्ती माता को चुनरी चढ़ाई। मुख्यमंत्री डॉक्टर यादव ने बैतूल जिले के 347 करोड़ रुपए की लागत के 1008 कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रोड शो में भी शामिल हुए, उनका मासोद रोड स्थित हेलीपैड पर जनप्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुराना नागपुर नाका, अंबेडकर चौक से भव्य कलश यात्रा के साथ ताप्ती तट के महा आरती द्वार पहुंचे, उन्होंने ताप्ती तट पर मां ताप्ती के दर्शन किए तथा जलाभिषेक कर स्वच्छता अभियान में शामिल हुए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव मुलताई स्थित उत्कृष्ट विद्यालय मैदान पहुंचे तथा आजीविका महिला स्व समूह सहित विभिन्न विभागों द्वारा विकास और जनकल्याण गतिविधियों पर लगाए गए स्टालों का अवलोकन किया। मुख्यमंत्री डॉ.यादव ने विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितलाभ भी वितरित किए।
सभा को केन्द्रीय राज्य मंत्री श्री डीडी उइके ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजा पंवार, बैतूल विधायक श्री हेमंत खंडेलवाल, आमला विधायक डॉ.योगेश पंडाग्रे, मुलताई विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख, भैंसदेही विधायक श्री.महेन्द्र सिंह चौहान, घोड़ाडोंगरी विधायक श्रीमती गंगा सज्जन सिंह उईके तथा अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post टी.पुरदेश्वरी हो सकती है लोकसभा स्पीकर ! लोकसभा स्पीकर अपने पास रखने भाजपा की कुटनीति ।
Next post दी बुद्धिस्ट सोसाइटी आफ इंडिया जिला शाखा बैतूल का एक दिवसीय कार्यकर्त्ता प्रशिक्षण शिविर एवं जिला शाखा पदाधिकारी कार्यकारणी का पुनर्गठन जिला अध्यक्ष एडवोकेट नामदेव नागले और जिला सचिव सहदेव पाटिल को बनाया गया।