ड्रीमलैंड सिटी मुलताई की जांच हेतु एडीएम की अध्यक्षता में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने की कमेटी गठित कमेटी 30 दिनों में कलेक्टर को प्रस्तुत करेगी अपनी रिपोर्ट
ड्रीमलैंड सिटी मुलताई की जांच हेतु एडीएम की अध्यक्षता में कलेक्टर श्री सूर्यवंशी ने की कमेटी गठित
कमेटी 30 दिनों में कलेक्टर को प्रस्तुत करेगी अपनी रिपोर्ट
बैतूल । कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने अवैध कॉलोनी एवं बिल्डर द्वारा कॉलोनी निर्माण में की गई अनियमिताओं के प्रति गंभीर रुख अख्तियार किया है। इसी अनुक्रम में उन्होंने मुलताई स्थित ड्रीमलैंड सिटी कॉलोनी के निर्माण में अनियमितता संबंधी प्राप्त शिकायतों की जांच हेतु पांच सदस्य समिति का गठन किया है। एडीएम श्री राजीव नंदन श्रीवास्तव की अध्यक्षता में यह जांच दल शिकायत की बिंदुवार जांच कर, आदेश जारी होने की तिथि के 30 दिन के भीतर 12 जुलाई तक कलेक्टर के समक्ष अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगा।
उल्लेखनीय है कि मुलताई विधायक श्री चंद्रशेखर देशमुख द्वारा गत वर्ष मुलताई स्थित ड्रीमलैंड सिटी के निर्माण में की गई अनियमिताओं की शिकायत करते हुए बिंदुवार आवेदन प्रस्तुत किया गया था। विधानसभा एवं लोकसभा निर्वाचन के आचार संहिता एवं निर्वाचन प्रक्रिया में व्यस्तता के बाद कलेक्टर श्री सूर्यवंशी द्वारा लंबित प्रकरणों पर कारवाई के निर्देश दिए गए हैं। विधायक श्री देशमुख द्वारा उल्लेखित बिंदुओं पर जांच के लिए उक्त कमेटी गठित की गई है।
पांच सदस्यीय इस जांच दल में एडीएम श्री श्रीवास्तव के अलावा कार्यपालन यंत्री लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, परियोजना अधिकारी जिला शहरी विकास अभिकरण एवं सहायक संचालक नगर एवं ग्राम निवेश बैतूल को शामिल किया गया है।
More Stories
मुलताई में आदिवासी युवक की हत्या आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को मुख्य मार्ग पर रखकर प्रदर्शन मार्ग जाम किया।
मुलताई में आदिवासी युवक की हत्या आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को मुख्य मार्ग पर रखकर प्रदर्शन मार्ग...
मुलताई रेलवे स्टेशन पर अमरावती-जबलपुर ट्रेन के स्टॉपेज की मांग
मुलताई रेलवे स्टेशन पर अमरावती-जबलपुर ट्रेन के स्टॉपेज की मांग गरीब परिवारों को 5 किलो से बढ़ाकर 20 किलो प्रति...
प्रदेश की सुख-समृद्धि के संकल्प के साथ सांसद बंटी साहू की पदयात्रा पहुंची चिखली देवगांव में एसडी कॉलेज ने पदयात्रियों का किया स्वागत सांसद बंटी साहू ने कॉलेज परिसर में किया पौधारोपण, सुरक्षा का दिलाया संकल्प
प्रदेश की सुख-समृद्धि के संकल्प के साथ सांसद बंटी साहू की पदयात्रा पहुंची चिखली देवगांव में एसडी कॉलेज ने पदयात्रियों...
हिंदी उर्दू माध्यमिक शाला के छात्र ने पर्यावरण ओलंपियार्ड में प्राप्त की प्रथम रैंक जिला स्तर के लिए हुआ चयन
हिंदी उर्दू माध्यमिक शाला के छात्र ने पर्यावरण ओलंपियार्ड में प्राप्त की प्रथम रैंक जिला स्तर के लिए हुआ चयन...
सोसायटी किसानों को भूमि के मूल्य के आधार पर ऋण दे:जगमोहन अग्रवाल
सोसायटी किसानों को भूमि के मूल्य के आधार पर ऋण दे:जगमोहन अग्रवाल संस्था जन औषधि केंद्र का करे संचालन:गगनदीप खेरे...
मुख्यमंत्री डॉ. यादव जल गंगा संवर्धनअभियान के अंतर्गत ताप्ती नदी के उद्गम स्थल बैतूल जिले के मुलताई पहुंचे। ताप्ती माता को चुनरी चढ़ाई
डॉ. यादव जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत ताप्ती नमुख्यमंत्रीदी के उद्गम स्थल बैतूल जिले के मुलताई पहुंचे। ताप्ती माता...
