मानव अधिकार दिवस पर परम पावन दलाई लामा जी का 90 वां जन्मदिन एवं नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त करने की 36 वी वर्षगांठ मनाई गई
मानव अधिकार दिवस पर
परम पावन दलाई लामा जी का 90 वां जन्मदिन एवं नोबेल शांति पुरस्कार प्राप्त करने की 36 वी वर्षगांठ मनाई गई
भोपाल : दिनांक 10 दिसम्बर 2025 । तिब्बती रिफ्यूजी स्वेटर सेलर्स एसोसिएशन* व्दारा मानस भवन, भोपाल में परम पावन दलाई लामा जी का 90 वां जन्मदिन तथा उन्हें नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने की 36 वी वर्षगांठ मनाई गई। इस अवसर पर दि बुद्धिस्ट सोसाइटी आफ इंडिया के ट्रस्टी चेयरमैन *डा.चंद्रबोधी पाटील*, रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आंबेडकर) के राष्ट्रीय महासचिव *डा. मोहनलाल पाटील*, तथा श्री *मनोज मानिक* ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तिब्बती रिफ्यूजी स्वेटर सेलर्स एसोसिएशन के *अध्यक्ष श्री दोरजे* जी ने की तथा *श्री डोलमाजी, श्री लोबसंग, श्री केलशंग मेडम* उपस्थित थे। इस अवसर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर *डा मोहनलाल पाटील ने पुज्य दलाई लामा जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा है कि* वर्तमान स्थिति में तथागत भगवान बुद्ध के समता , स्वातंत्र्य, बंधुत्व व न्याय पर आधारित शांति स्थापित करने विचारों को स्वीकार करने की अत्यंत आवश्यकता है। पुज्य दलाई लामा जी ने जीवन भर इन विचारों का प्रचार विश्व में किया है। *डा चंद्रबोधी पाटील ने अपने उद्बोधन में तिब्बती लोगों का आश्वस्त किया* कि हम हमेशा आपके सुख दुख में खड़े है और रहेंगे। दि बुद्धिस्ट सोसाइटी आफ इंडिया वर्षों से आपके साथ है और साथ मिलकर कई धार्मिक आयोजन किये है। *पुज्य दलाई लामा जी के 90 वे जन्मदिन पर केक काटा गया और उनकी दिर्घ आयु की कामना की गई*। इस अवसर पर तिब्बती परिवार व्दारा कई *सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई*
More Stories
शिक्षा मे आरक्षित पद खाली क्यों?आरक्षण मजाक या सामाजिक न्याय से दुरी संविधान मे अधिकार लेकिन व्यवस्था मेकितनी हिस्सेदारी?
आपके द्वारा साझा की गई बहुजन टाइम्स की खबर के आधार पर मूल सवाल यह है कि जब संविधान में...
धम्मचक्र प्रर्वतन दिवस मनाया गया *प्रबुद्ध भारत बनाने के लिए तथागत बुद्ध के विचारों की आवश्यकता है* – डा मोहनलाल पाटील
[Best_Wordpress_Gallery id="70" gal_title="विज्ञापन"] धम्मचक्र प्रर्वतन दिवस मनाया गया *प्रबुद्ध भारत बनाने के लिए तथागत बुद्ध के विचारों Null आवश्यकता है*...
बौद्ध युवक-युवती परिचय सम्मेलन संपन्न
*बौद्ध युवक-युवती परिचय सम्मेलन संपन्न* पत्रिका का विमोचन मध्यप्रदेश शासन के मंत्री भी विश्वास सारंग जी ने किया* प्रबुद्ध भारत...
*अन्य राज्यों से आकर मध्यप्रदेश में स्थाई हुये दलित/आदिवासी/पिछड़े वर्ग के लोगों का आरक्षण समाप्त के खिलाफ होंगा आंदोलन*
*अन्य राज्यों से आकर मध्यप्रदेश में स्थाई हुये दलित/आदिवासी/पिछड़े वर्ग के लोगों का आरक्षण समाप्त के खिलाफ होंगा आंदोलन* भोपाल...
*आदिवासी आईएएस एवं अजाक्स के अध्यक्ष श्री संतोष वर्मा के समर्थन में धरना*
*आदिवासी आईएएस एवं अजाक्स के अध्यक्ष श्री संतोष वर्मा के समर्थन में धरना* 🌈धरने में पुर्व अजाक्स अध्यक्ष आईएएस श्री...
*बौद्ध नेता डा.सोनम वांगचुक पर देशद्रोह का आरोप वापिस लेने की केन्द्र सरकार से मांग एवं प्रदर्शन*
*नेताबौद्ध डा.सोनम वांगचुक पर देशद्रोह का आरोप वापिस लेने की केन्द्र सरकार से मांग एवं प्रदर्शन* भोपाल : दिनांक 30 नवम्बर...
