*आदिवासी आईएएस एवं अजाक्स के अध्यक्ष श्री संतोष वर्मा के समर्थन में धरना*
*आदिवासी आईएएस एवं अजाक्स के अध्यक्ष श्री संतोष वर्मा के समर्थन में धरना*
🌈धरने में पुर्व अजाक्स अध्यक्ष आईएएस श्री मान दाहिमा शामिल हुये
भोपाल : दिनांक 21दिसम्बर 2025 : *दलित आदिवासी वंचित फोरम मध्यप्रदेश के अध्यक्ष डा मोहनलाल पाटील की अध्यक्षता* में डा आंबेडकर जयंती मैदान, तुलसी नगर भोपाल में अजाक्स के अध्यक्ष एवं आदिवासी समाज आईएएस श्री संतोष वर्मा के समर्थन में धरना दिया गया।
डा मोहनलाल पाटील ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि *ब्राह्मण समाज की भावनाओं को ठेस पहुंचाने पर उन्होंने संतोष वर्मा जी के खिलाफ आंदोलन किया और उन्हें नौकरी से बर्खास्त करने की मांग की* । मध्यप्रदेश सरकार ने त्वरित कार्रवाई कर *श्री संतोष वर्मा को बर्खास्त करने की सिफारिश केन्द्र सरकार से की*। अपने वक्तव्य पर आईएएस *संतोष वर्मा जी ने खेद व्यक्त किया* तो मामला यही समाप्त होना चाहिए था। *वैसे हम भी संतोष वर्मा जी के वक्तव्य का समर्थन नही करते है*।
मध्यप्रदेश सरकार ने आईएएस श्री संतोष वर्मा जी को नौकरी से बर्खास्त करने के लिये केन्द्र सरकार से जो सिफारिश की गई उसे वापिस लेने की मांग को लेकर था। इस मांग के समर्थन में माननीय मुख्यमंत्री डा मोहन यादव जी को के नाम का ज्ञापन टी टी नगर, थाना प्रभारी श्री दोहरे जी दिया गया। इस *धरने मे अजाक्स के पुर्व अध्यक्ष आईएएस श्री मान दाहिमा* ने अपने उद्बोधन में कहा कि ऐसे वक्तव्य को लेकर *श्री संतोष वर्मा जी का कोई बाल बाका नही कर सकता है*। अन्य वक्ताओं में सर्वश्री *रामु गजभीये, दलित बन्सोड, वामन जंजाले, यु जी चवरे, प्रभाकर गजभिए, दिलिप मस्के, सिध्दार्थ मोरे, विक्रम चौधरी, राजविर अग्निहोत्री, श्रीमती अंजली चवरे, नरेन्द्र गडपायले* ने संबोधित किया । धरने पर सर्वश्री *रामदास घोंसले, बाबुराव ढोने, चिंतामन पगारे, विजय कुमार, धनराज शेन्डे, मनोज मानिक, अशोक पाटील, कैलाश वल्ले, चंद्रकुमार ढोले, सिध्दार्थ जाधव, सुरेश जाधव, सिध्दार्थ पाटील, जयश जाधव, अशोक वंजारी, सुमेध वाघमारे, संदिप मानकर*, राहुल लोनारे, राहुल मेश्राम, उमेश नारनवरे, नितिन घोडेश्वार, किशोर वंजारी, पी सी पुसे, विजय सुरडकर, लक्ष्मण वाहने, श्रीमती कल्पना पाटील, श्रीमती कल्पना मानिक, अरुण कडवे, विजय सोनवाने, विनोद बागुल, विधान सालवे, अशोक बागुल, जितेन रंगारी, दिपक गवई, गणेश खोबरागड़े, अरुण गोडबोले, मधु बावस्कर, आदी उपस्थित थे
