इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
Read Time:2 Minute, 21 Second
इटारसी रोड मे भीषण सड़क हादसा तीन युवकों की मौत, दो घायल बाकी घायल
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल ने जिला अस्पताल पहुंचकर जताया शोक घायलों के समुचित उपचार के दिए निर्देश
बैतूल। जिला मुख्यालय बैतूल की इटारसी रोड में सोमवार मंगलवार की दरम्यानी रात हुए भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों का निधन और दो युवकों के घायल होने की घटना से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त हो गया । भीषण सड़क हादसे में गर्ग कॉलोनी रामनगर बैतूल निवासी वरुण प्रजापति, ऋतिक सोलंकी एवं अभय ठाकुर का दुखद निधन हो गया, जबकि देवा पांडे एवं आकाश पाल गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की जानकारी मिलते ही मंगलवार सुबह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं बैतूल विधायक हेमंत खंडेलवाल जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मृतकों को श्रद्धासुमन अर्पित कर शोकाकुल परिजनों से भेंट की और उन्हें ढांढस बंधाया। इस दौरान उन्होंने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना अत्यंत पीड़ादायक है । लगभग एक घंटे तक जिला अस्पताल में मौजूद रहकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, बैतूल
विधायक श्री खंडेलवाल ने जिला अस्पताल और पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर पार्थिव शरीर उनके निवास पर पहुंचाएं। उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायलों की स्थिति की जानकारी ली तथा उपस्थित चिकित्सकों और अधिकारियों को बेहतर से बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
More Stories
सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे हर्ष उल्लास से मनाई गई सभी सामाजिक राजनैतिक प्रमुख संगठन भाजपा आप कांग्रेसीयो ने प्रतिमा छायाचित्र पर पुष्प माला चढाई अभिवादन किया . केक काटा गया ढोल ढमाके साथ रैली निकाली गई।
14 अप्रैल सामाजिक क्रांतिकारी मानवता के महापुरुष डाँ.बाबा साहेब आम्बेडकर की 135वी जयंती बैतूल जिले हर ब्लॉक ग्रमीण क्षेत्रों मे...
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप….?
मोदी पर गंभीर अय्याश चरित्रहिन आरोप....? देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी गंभीर पर अय्याश चरित्रहिन जैसे आरोप आरोप कितने सही...
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें – कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र.
तीसरी बार राज्यसभा सदस्य केन्द्रीय मंत्री बनने हार्दिक शुभकामनायें - कलिराम पाटिल बैतूल म. प्र. तीसरी बार राज्यसभा सदस्य और...
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित
एसडी डोगरे भारतीय बौद्ध महासभा बैतूल जिले का उपाध्यक्ष नियुक्त बधाई प्रेषित मध्य प्रदेश दक्षिण के प्रदेश अध्यक्ष *आयु चरनदास...
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता
आर डी कोचिंग के विद्यार्थियों ने जे ई ई मैंस में हासिल की उत्कृष्ट सफलता 99.68 परसेंटाइल हासिल कर सजील...
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन
झुठी एफ आई आर वापस लेने की मांग को लेकर जिला पुलिस अधिक्षक को ज्ञापन बैतूल - आमला विधानसभा क्षेत्र...
