*परिषद का सम्मेलन: नगर पालिका का 143 करोड़ का सालाना बजट पारित*

Spread the love
Read Time:4 Minute, 10 Second

*परिषद का सम्मेलन: नगर पालिका का 143 करोड़ का सालाना बजट पारित*

_35 करोड़ से बनेगा दूषित जल उपचार संयंत्र, ई-चार्जिंग स्टेशन भी बनेगा, 2.5 करोड़ से छठ घाट का जीर्णोद्धार होगा।_

सारनी। नगर पालिका परिषद सारनी में गुरुवार को परिषद के विशेष सम्मेलन का आयोजन दोपहर 1 बजे से किया गया। बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नगर पालिका ने 143 करोड़ रूपए का बजट पारित किया। कई विकास कार्यों को बजट में शामिल किया गया है।

नगर पालिका सभाकक्ष में गुरूवार 26 जुलाई 2026 को दोपहर 1 बजे से बैठक प्रारंभ हुई। अध्यक्ष किशोर बरदे, उपाध्यक्ष जगदीश पवार, विधायक प्रतिनिधि सुधा चंद्रा, नेता प्रतिपक्ष आनंद पिंटिश नागले, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी. के. मेश्राम की उपस्थिति में सम्मेलन हुआ। बैठक में वित्त शाखा के सभापति दशरथ सिंह जाट की उपस्थिति में सहायक लेखाधिकारी ब्रजेश नागर ने सालाना बजट प्रस्तुत किया। अनुमानित 143 करोड़ रूपए का बजट परिषद के समक्ष रखा गया। सहायक लेखाधिकारी ने बजट को विस्तारपूर्वक पढ़कर प्रस्तुत किया। नगर में होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के लिए बजट में प्रावधान किए गए हैं। बजट को सर्वसम्मति से पारित किया गया। बैठक में गार्ड-गनमैन, आउट सोर्स कर्मचारियों के टेंडर को लेकर चर्चा हुई। नगर पालिका ने हाईकोर्ट के महाधिवक्ता के अभिमत अनुसार निर्णय का प्रस्ताव रखा। परिषद ने महाधिवक्ता के अभिमत अनुसार शार्ट टाइम टेंडर प्रक्रिया करने का निर्णय लिया। बैठक में पार्षद छाया अतुलकर, भीम बहादुर थापा, मीना ददन सिंह, किरण झरबड़े, ज्योति नागले, चंद्रा सोनेकर, संगीता धोटे, प्रवीण सोनी, भावना बंडू माकोड़े, हरिता पाल, इशरत बी, रूपलाल बेलवंशी, बेबी ठाकुर, प्रीति सुरेश मानकर, योगेश बर्डे, गणेश महस्की, ताहिर अंसारी, जफर अंसारी, महेंद्र भारती, वंदना बबलू वामनकर, अनीता बेलवशी, अजाबराव धोटे, आकाश पंद्राम, बेबी बिंझाड़े, कविता पटैया, रेखा मायवाड़, मनोज कुमार डेहरिया, रेखा भलावी, सरिता वागद्रे उपस्थित थे।

*बजट एक नजर में*

– 143 करोड़ कुल अनुमानित बजट

– अनुमानित आय- 143.51 करोड़

– अनुमानित व्यय 143.24 करोड़

– बचत – 2.6 लाख

*ये खास रहेगा बजट में*

– स्वच्छ भारत मिशन के तहत दूषित जल उपचार संयंत्र निर्माण लागत 35 करोड़ बजट में शामिल किया गया। टेंडर प्रक्रियाधीन। (पूरे नगर के नालों को जोड़कर दूषित जल उपचार)

– अमृत 2.0 योजना के तहत छठ घाट का जीर्णोद्धार 2.5 करोड़ बजट में प्रावधान।

– स्वच्छ भारत मिशन के तहत ट्रेचिंग ग्राउंड में एम.आर.एफ. सेंटर निर्माण, लागत 2.5 करोड़।

– शासन के निर्देशानुसार शहर में ई-चार्जिंग स्टेशन, लागत 1 करोड़ बजट में प्रावधान। स्थापना की तैयारी।

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %
Previous post नागपुर मे आर एस एस मुख्यालय पर वंचित बहुजन आघाडी और कांग्रेस का सयुक्त जन आक्रोश मोर्चा.एपस्टिन फाइल मे मोदी का नाम भागवत भुमिका स्पष्ट करे या स्तीफा मांगे.