आमला मे सुजाता महिला मंडल द्वारा नारी पैड बैंक मुख्यालय की स्थापना की गई
आमला मे सुजाता महिला मंडल द्वारा नारी पैड बैंक मुख्यालय की स्थापना की गई.
आमला – आमला मे सुजाता महिला मंडल द्वारा नारी पैड बैंक मुख्यालय की स्थापना की गई.कार्यक्रम की शुरुआत में मुख्य अतिथि आदरणीय प्रफुल पाटिल साहब नागपुर से नेशनल कॉर्डिनेटर द्वारा फीता काटकर एवं महाकारूणिक भगवान बुद्ध की प्रतिमा के समक्ष मोमबत्ती अगरबत्ती प्रज्वलित कर शुरुआत की गई और शाल पुष्प माला से स्वागत किया गया तथा आदरणीय हंसराज मसतकर साहब नगर परियोजना प्रबंधक बैतूल को भी शाल पुष्प माला से आदरणीय शंकर राव शेषकर प्रदेश सचिव भारतीय बौद्ध महासभा की ओर से स्वागत किया गया और आदरणीय प्रफुल पाटिल साहब द्वारा सुजाता महिला मंडल की अध्यक्ष आदरणीय नालंदा शेषकर नारी पैड बैंक की सेंटर इंचार्ज होने पर धम्म पट्टी एवं पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया ।
इसके पश्चात आदरणीय प्रफुल्ल पाटिल साहब ने विशेष चिल्ड्रन वूमेन एंड फार्मर्स केयर फाउंडेशन की एक पहल जारी की यह एक आधिकारिक ग्रुप है जहां सभी महत्वपूर्ण अपडेट जानकारी और घोषणाएं सांझा की जाती है और नई पेट बैंक परियोजना का विस्तार से डेमो देकर जानकारी दी गई जिससे महिलाओं के स्वास्थ्य ,महिला सशक्तिकरण एवं महिलाओं को ₹5 के शुल्क पर 1 वर्ष की आई डी बनाकर पैड निशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा एवं ₹1000 लेकर उनकी आई डी बनवाया पैड लाइफ टाइम तक दिया जाएगा। जिसमें विश्वकर्म योजना, किसान क्रेडिट कार्ड ,किसान बीमा योजना आदि की विस्तृत जानकारी दी गई । ऐसे ही आदरणीय हंसराज मसतकर साहब ने भी नगर परियोजना की जानकारी देकर महिलाओं के स्व सहायता समूह को एवं महिला मंडलों को योजनाओं के लाभ के बारे में बैंकिंग द्वारा सहायता प्रदान कर महिलाओं को स्वयं के पैर पर खड़े होकर कार्य करने की विस्तृत जानकारी दी गई l
इस कार्यक्रम में महिला मंडल की पदाधिकारी अनु मालवीय, रंजना बोरकर, आशा झरबड़े ,नेहा नागले सारनी, कल्पना टेकाम,उर्मिला बिसोने हमलापुर, ज्योत्स्ना झरबड़े बैतूल , आशा शेषकर बैतूल ,प्रेमलता पीपले मुलताई, शिव कला मालवी आमला, सया ताई अतुलकर, अनीता मालवीय आमला ,शांताबाई मालवी ,मोना झरबडे भीम नगर , पद्मिनी भूम्मरकर नगर पालिका पार्षद वार्ड नंबर 12, नीतू चौकीकर वार्ड नंबर 12, सुशीला सिरसाम मोर डोंगरी ,सरिता उइके लाखापुर ,रेखा चौकीकर बोडखी, आदि सैकड़ो महिलाओं की उपस्थिति में कार्यक्रम संपन्न हुआ अंत में स्वल्पाहार वितरण कर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई
इस पूरे कार्यक्रम का संचालन आदरणीय डॉ हेमंत वाईकर द्वारा किया गया l
