हर घर तिरंगा अभियान बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर बनाया भारत का नक्शा
हर घर तिरंगा अभियान बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर बनाया भारत का नक्शा।
सारनी। हर घर तिरंगा अभियान के तहत नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा शहर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। 9 से 15 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान का व्यापक प्रचार, प्रसार किया जा रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के तहत बच्चों ने हाथों में तिरंगा लेकर भारत का नक्शा बनाया तो तिरंगा रैली भी निकाली। इसी अभियान के तहत बुधवार 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे से बगडोना कॉलेज गेट से सारनी शहीद स्मारक तक करीब 15 किमी की तिरंगा बाईक, वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा।

नगर पालिका परिषद सारनी द्वारा 9 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम ने बताया कि अभियान के तहत बच्चों की विभिन्न स्पर्धाओं का आयोजन किया गया। सार्वजनिक स्थलों पर आम लोगों को अपने-अपने घरों में तिरंगा लगाने की शपथ दिलाई गई। मंगलवार 13 अगस्त को शासकीय कन्या
स्कूल सारनी एवं शासकीय बालक स्कूल सारनी के बच्चों द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई। विशेष आकर्षण शासकीय कन्या हायर सेकंडरी स्कूल की छात्राओं द्वारा हाथों में तिरंगा लेकर भारत का नक्शा बनाना रहा।
More Stories
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*...
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन*
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन* सारनी। भारत सरकार द्वारा जनगणना को लेकर अब तेजी से कार्यवाही शुरू हो गई...
दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध का होगा पालन*
*दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह...
जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई
*जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई* पाथाखेड़ा क्षेत्र का मुख्य नाला, कई...
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण*
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण* नगर पालिका में कार्यक्रम का आयोजन, नारी वंदन...
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा है – किरण तायडे
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत केवल एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा...
