एक पेड़ मां के नाम वहीं एक हरे भरे फलदार वृक्ष की हत्या।
जहां एक पेड़ मां के नाम वहीं एक हरे भरे फलदार वृक्ष की हत्या।
पाथाखेड़ा। एक तरफ सरकार एक पेड़ मां के नाम लगा रहीं है. जागरूक लोग भी आगे होकर इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें रहें है । वहीं दूसरी ओर कुछ बददिमागी लोग हरे भरे पेड़ काट रहें है इस तरह मामला प्रकाश में आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पाथाखेड़ा के डीलिंग केम्प क्षेत्र वार्ड क्रमांक 28 में एक हरा भरा फलदार कटहल का बड़ा वृक्ष किसी करन नामक व्यक्ति के द्वारा बिना किसी कारण काट दिया गया है। इस बात की शिकायत सी एम हेल्पलाइन में की गई जिसमे नगर पालिका परिषद सारणी के द्वारा अपने पत्र क्रमांक 2024/ 101 के माध्यम से अनावेदक को नोटिस जारी किया गया है. जानकार बताते हैं कि इस मामले में थाने में भी शिकायत होना चाहिए ताकि ऐसे लोगों को सबक मिल सके. एक तरफ नगरपालिका ने जहां इस कृत्य को आपराधिक माना है. वही अनावेदक को इसके निराकरण करने के लिए भी समझाईस दी है. निराकरण नहीं होने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी जारी कर दी है जानकारों का कहना है कि कायदे से इस प्रकरण में जाँच होकर अपराधी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए. जिससे कि इस टाइप के लोगों के लिए यह प्रकरण एक मिसाल बने और लोग हरे भरे पेड़ ना काटे।
More Stories
नियमो को ताक मे रख कर तवा टू खदान मे ब्लेक लिस्ट खंडूजा कंपनी एम. पी. पी. जी. सी. एल. को कोयला परिवहन एक्सटेंशन टाइम देने की तैयारी?
नियमो को ताक मे रख कर तवा टू खदान मे ब्लेक लिस्ट खंडूजा कंपनी एम. पी. पी. जी. सी. एल....
पाथाखेड़ा तिगड्डा के नजदीक कार को डंपर ने मारी टक्कर, डब्ल्यूसीएल कर्मचारी की मौके पर मौत
पाथाखेड़ा तिगड्डा के नजदीक कार को डंपर ने मारी टक्कर, डब्ल्यूसीएल कर्मचारी की मौके पर मौत [video width="480" height="640" mp4="https://ashakinaiudaantimes.com/wp-content/uploads/2026/02/PSX_20260217_162701.mp4"][/video]...
वेकोलि पाथाखेडा मे हडताल 95 प्रतिशत सफल
वेकोलि पाथाखेडा मे हडताल 95 प्रतिशत सफल [video width="720" height="1280" mp4="https://ashakinaiudaantimes.com/wp-content/uploads/2026/02/PSX_20260212_225653.mp4"][/video] नये चार श्रम कानून के विरुद्ध और 12वा वेतन...
ट्रेड युनियनो के 12 फरवरी 26 को भारत बंद एक दिवसीय हडताल,नये चार श्रम कानून के खिलाफ और 12 वा वेतन समझोता की मांग को लेकर पाथाखेडा कोयला खदाने मे भी हडताल
ट्रेड युनियनो के 12 फरवरी 26 को भारत बंद एक दिवसीय हडताल,नये श्रम कानून के खिलाफ 12वेतन समझोता की मांग...
साइबर क्राईम…बैंक वित्तीय संस्थान सुरक्षित संवेदनशील क्षेत्र फर्जी खाते संचालित। बैंक आफ इंडिया में फर्जी खाता संचालित पाथाखेड़ा पुलिस चौकी में शिकायत
साइबर क्राईम... बैंक वित्तीय संस्थान सुरक्षित संवेदनशील क्षेत्र फर्जी खाते संचालित। बैंक आफ इंडिया में फर्जी खाता संचालित पाथाखेड़ा पुलिस...
नल कनेक्शन राशि 4000/-रुपये माफ कराने हेतु आम पार्टी की सभा
नल कनेक्शन राशि 4000/- कराने हेतु आम पार्टी की सभा सारनी। आम आदमी पार्टी मध्यप्रदेश जोड़ो अभियान के जन संवाद...
