*स्कूलों में पहुंचकर नगर पालिका की टीम बच्चों को दे रही व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक स्वच्छता की जानकारी*
*स्कूलों में पहुंचकर नगर पालिका की टीम बच्चों को दे रही व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक स्वच्छता की जानकारी*
सारनी। नगर पालिका परिषद सारणी के द्वारा समस्त स्कूलों में स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 के अंतर्गत साफ सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान के अंतर्गत, बच्चों को जागरूक किया जा रहा है। शहर के विभिन्न स्कूलों में नगर पालिका की टीम पहुंचकर बच्चों को जानकारी दे रही है। उन्हें व्यक्तिगत एवं सार्वजनिक स्वच्छता की जानकारी दी जा रही है।
स्वच्छ भारत अभियान के नोडल ऑफिसर केके भावसार ने बताया कि मुख्य नगर पालिका अधिकारी सी.के. मेश्राम के निर्देशन में साफ सफाई अपनाओ बीमारी भगाओ अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत शासकीय कन्या स्कूल सारनी में बच्चों को स्वच्छता की जानकारी दी गई। उन्हें नियमित रूप से हाथ धोने के तरीके की जानकारी दी जा रही है। स्कूलों में जाकर एक-एक कर सभी प्रकार के हाथ धोने के तरीकों के बारे में जानकारी दी जा रही है। रेन वाटर हार्वेस्टिंग से जल का संरक्षण एवं संग्रहण की जानकारी दी गई। इसके अलावा स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से उन्हें चार डस्टबिन की जानकारी दी गई। शासकीय (आ.जा.क.) कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सारनी प्राचार्या द्वारा बच्चों को सफाई अभियान के अंतर्गत शपथ दिलवा कर अपने आप को स्वस्थ रखने शारीरिक स्वच्छता एवं स्वस्थता के महत्व को बताया गया। इस अवसर पर स्कूल स्टाफ एवं नपा की सहयोगी संस्था कल्पतरू वेलफेयर सोसाइटी के सदस्यगण उपस्थित थे।
More Stories
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*
*नपाध्यक्ष व जनप्रतिनिधियों ने किया वार्ड 16 और 36 में बाउंड्रीवाल एवं वार्ड 29 में आरसीसी नाला निर्माण का भूमिपूजन*...
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन*
*जनगणना को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन* सारनी। भारत सरकार द्वारा जनगणना को लेकर अब तेजी से कार्यवाही शुरू हो गई...
दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह प्रतिबंध का होगा पालन*
*दुकानों से अमानक पॉलीथीन जब्त, तीन दुकानदारों पर जुर्माना, सख्ती से होगी दुकानों की जांच, सिंगलयूज पॉलीथीन पर पूरी तरह...
जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई
*जल गंगा अभियान के तहत ट्रांसपोर्ट घाट के नाले की की श्रमदान कर सफाई* पाथाखेड़ा क्षेत्र का मुख्य नाला, कई...
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण*
*नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के तहत किया प्रधानमंत्री के उद्बोधन का प्रसारण* नगर पालिका में कार्यक्रम का आयोजन, नारी वंदन...
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा है – किरण तायडे
महात्मा ज्योतिबा फुले 199वी जयंती की हार्दिक शुभकामनायें क्रांतिज्योति ज्योतिबा फुले की विरासत केवल एक इतिहास नही बलकि एक प्रेरणा...
